फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal in tension by losing lok sabha elections

करारी हार से बिखरने लगी AAP, टेंशन में केजरीवाल

Sun, 18 May 2014 09:48 AM IST
Updated Sun, 18 May 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal in tension by losing lok sabha elections

पिछले साल दिल्ली में विधानसभा चुनावों में चमत्कारी जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनावों में इतना जबरदस्त झटका मिला है जिसकी उसे उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन


चुनाव में पटखनी खाने के बाद 'आप' दिल्ली में अपना कुनबा बचाने की कोशिश में जुट गई है। शनिवार को पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर मौजूदा विधायकों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन


इसमें विधायकों का मन टटोलने के साथ ही उन्हें चुनावों की तैयारी करने का आदेश दिया गया। इसमें एमसीडी की खामियों को उजागर करने के साथ बिजली-पानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के खिलाफ AAP का नया प्लान

arvind kejriwal in tension by losing lok sabha elections

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तिलक लेन स्थित केजरीवाल के आवास पर एक घंटे से ज्यादा चली बैठक में विधायकों से उनके इलाके के राजनीतिक समीकरण और भाजपा की गतिविधियों पर चर्चा हुई।

इस दौरान विधायकों से कहा गया कि लोकसभा चुनाव के परिणाम से निराश होने की जरूरत नहीं है। चुनाव होने पर पार्टी दोबारा दिल्ली की सत्ता हासिल करेगी।

सूत्र बताते हैं कि इसके साथ ही विधायकों को टिकट पक्का होने का आश्वासन देने के साथ चुनाव की तैयारियां करने को कहा गया। इस दौरान कहा गया कि दिल्ली से कांग्रेस का सफाया हो गया है। लिहाजा सीधी लड़ाई भाजपा से है। इसमें भाजपा शासित एमसीडी की खामियां मददगार साबित हो सकती हैं।

मोदी का गुणगान करने लगे AAP के चेहरे

arvind kejriwal in tension by losing lok sabha elections

दिल्ली विधानसभा चुनाव में चमत्कारी नतीजे देने के बाद गौतमबुद्ध नगर में तेजी से उभरी पार्टी के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी में बिखराव की संभावना बढ़ गई है।

लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जिला सचिव ने पहले ही अपना इस्तीफा पार्टी नेताओं को भेज दिया है। अब पार्टी के कई और सिपहसलार दूसरे दलों में राजनीतिक गोटियां फिट करने में जुट गए हैं।

इतना ही नहीं, पार्टी के कई चेहरे सोशल नेटवर्किंग साइट पर मोदी का गुणगान करते देखे जा रहे हैं।

AAP के भीतर उठा बवंडर

arvind kejriwal in tension by losing lok sabha elections

ऐसे भी कई कार्यकर्ता हैं जो चुनाव में मिली हार के बाद अपनी ही पार्टी को कोस रहे हैं। पार्टी की रणनीति को गलत ठहरा रहे हैं। अगले छह महीने में नोएडा विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर पार्टी के वफादार बिखराव को टालने की कोशिश में जुट गए हैं।

उधर, लोकसभा में हार के बाद पार्टी के अंदर मचे बवंडर के बीच पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता उपचुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले एक-दो दिन में उम्मीदवार के चयन को लेकर पार्टी नेताओं से मुलाकात की जाएगी।

गौतमबुद्घनगर लोकसभा सीट पर पार्टी कार्यकर्ता उम्मीदवार के चयन से भी खासे नाराज थे। अब हार के बाद उनका गुस्सा फूटकर सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed