केजरीवाल की जान को खतरा, ई-मेल कर बताया मारने वाले का नाम और नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई है। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय को एक धमकी भरा खत मिला है।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक ने बताया कि मेल में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की जान को कुछ लोगों व नंबरों से खतरा है। ई-मेल में जिन लोगों और नंबरों से मुख्यमंत्री को खतरा है उनका नाम और नंबर भी दिया गया है।
किसने किया मेल नहीं लगा पता
दिल्ली सरकार के गृह सचिव एसएन सहाय ने ई-मेल को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा को भेजा है। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया है।
हालांकि इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेल किसने और कहां से भेजा है अभी तक इसका पता नही लग पाया है।
हालांकि पुलिस का ये भी कहना है कि शुरूआती जांच में ऐसा लगता है कि किसी ने शरारत करने के लिए ऐसा किया है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है।