फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal fly to Bengaluru for naturopathy treatment

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की पहल, अधिकारियों ने लंच में रखा मौन व्रत

Fri, 22 Jun 2018 09:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jun 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal fly to Bengaluru for naturopathy treatment
kejriwal

दिल्ली सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेशक कैबिनेट बैठक के साथ समीक्षा बैठकें कीं, लेकिन वह अधिकारियों की विश्वास बहाली के लिए बैठक करने की मांग पूरी नहीं कर सके।

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने पहल करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बैठक कर अधिकारियों से बातचीत करने को कहा है। लेकिन अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने पर अड़े रहे। करीब चार महीने से लंच के वक्त मौन व्रत रखकर विरोध दर्ज कराने का सिलसिला अधिकारियों ने जारी रखा। उधर, केजरीवाल इलाज कराने के लिए बंगलूरू रवाना हो गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि खराब सेहत के बावजूद केजरीवाल सचिवालय पहुंचे थे। दिल्लीवासियों की बुनियादी जरूरतें पूरा करने के लिए ताबड़तोड़ बैठकें की। बैठकों में भी उनकी सेहत दुरुस्त नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दोपहर बाद इलाज के लिए उन्हें बंगलूरू भी रवाना होना था। ऐसी हालत में वह बैठक नहीं कर सके। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने मनीष सिसोदिया को दी है। सूत्र बताते हैं कि उपमुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से पहले आईएएस एसोसिएशन की सचिव मनीषा सक्सेना से संपर्क किया गया। उन्होंने इस पहल का स्वागत तो किया, लेकिन मुख्यमंत्री के साथ बैठक की बात कही।


साथ ही मुख्य सचिव से भी इस बारे में संवाद बनाने की सलाह दी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सचिवालय ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से संपर्क किया। लेकिन उन्होंने भी मुख्यमंत्री के साथ बैठ मसला सुलझाने की बात दोहराई। अधिकारियों को बता दिया गया है कि मुख्यमंत्री दस दिन बाद बंगलूरू से वापस लौटेंगे। इसके बाद ही इस तरह की बैठक संभव हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed