फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal fear

किससे डर गए केजरीवाल, दिल्ली में ही रुकने का किया फैसला!

Wed, 02 Apr 2014 11:16 AM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal fear

पार्टी ने हाल ही में कहा था कि दिल्ली में सियासी जमीन बना लेने के बाद आप के शीर्ष नेता लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार अभियान का हिस्सा रहेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली में प्रचार का जिम्मा स्थानीय प्रत्याशियों पर रहेगा। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल बस प्रत्याशियों की मदद के लिए ही दिल्ली में नजर आएंगे।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब केजरीवाल ने खुद ही दिल्ली में चुनावों की बागडोर अपने हाथों में ले ली है। उन्होंने 10 अप्रैल को होने वाले मतदान के बाद ही दिल्ली छोड़ने का निर्णय किया है।

विज्ञापन

कहां चला गया मजबूत जनाधार?

Arvind Kejriwal fear

पार्टी प्रवक्ता दिलीप पांडेय के मुताबिक, दिल्ली में पार्टी का मजबूत जनाधार है। इसके लिए केजरीवाल की देश भर में रैलियां होनी हैं। इस व्यस्तता के चलते केजरीवाल अब दिल्ली के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल सकेंगे।

लेकिन अचानक पार्टी ने सुर बदल दिया है। सोमवार शाम अरविंद केजरीवाल ने द्वारका में जनसभा को संबोधित किया। यहीं नहीं उम्मीदवारों के लिए वोट भी मांगे। जबकि पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि शीर्ष नेतृत्व का अब यहां ज्यादा दखल नहीं रखनी चाहिए।

विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने सघन प्रचार अभियान चलाकर मजबूत जनाधार बना लिया था। लेकिन अचानक से यह जनाधार खिसकने लगा है। इसलिए केजरीवाल ने अपने कार्यक्रमों में भारी फेरबदल कर दिल्ली की कमान अपने हाथों में ले ली है।

बदल गया केजरीवाल का फोकस!

Arvind Kejriwal fear

पार्टी ने दिल्ली के कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई है कि वैसे ही प्रचार करें जैसे केजरीवाल ने विधानसभा चुनावों के दौरान किया था।

क्योंकि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय प्रचार अभियान पर फोकर कर रहे हैं। लेकिन अब यह फोकस बदल गया है। केजरीवाल दिल्ली में प्रचार के लिए उतर गए हैं।

यहीं नहीं वह खुद वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं और वहां उनकी टक्कर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से है। लेकिन इसके बावजूद जब तक दिल्ली में चुनाव नहीं हो जाते वह यहां से कहीं नहीं जाएंगे।

विज्ञापन

तो ये है केजरी के डर की वजह!

Arvind Kejriwal fear

दरअसल, हाल ही कई सर्वे एजेंसियों ने आप के जनाधार को लगातार कम होते दिखाया है। इसमें खासकर दिल्ली में आप के जनाधार खिसकते हुए दर्शाया जा रहा है। एक टीवी चैनल के सर्वे में तो यहां तक दिखा गया कि दिल्ली और हरियाणा में पार्टी को गिने-चुने वोट मिलेंगे।

इससे डरे अरविंद केजरीवाल ने अपना इरादा बदला और खुद दिल्ली में प्रचार के लिए कूद पड़े। दरअसल, सोमनाथ भारती केस में धरने और दिल्ली में सरकार से इस्तीफा देने पर काफी समर्थकों ने आप से नाता तोड़ दिया था।

रही-सही कसर टिकट बंटवारे पर पार्टी में हुए घमासान ने पूरी कर दी। ऐसे में साफ-सुथरी और आम आदमी की पार्टी होने का दावा करने वाली आप से आम आदमी ने किनारा करना शुरू कर दिया। इससे डरे केजरीवाल ने फिर पार्टी की छवि सुधारने में लग गए हैं।

फिर तूफानी प्रचार के लिए उतरे

Arvind Kejriwal fear

अरविंद केजरीवाल ने अब चुनावों तक दिल्ली में डेरा डालने का फैसला किया है। एक बार फिर वे तूफानी चुनाव प्रचार में लग गए हैं। उन्होंने सोमवार से दिल्ली में बड़ी जनसभाओं का दौर शुरू किया। इसके तहत वे सभी लोकसभा क्षेत्रों में बारी-बारी से बड़ी सभाएं करेंगे।

रोड शो व नुक्कड़ सभाओं के जरिए भी अपने समर्थकों का दायरा बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। दिल्ली का चुनाव संपन्न होने के बाद ही केजरीवाल दिल्ली से बाहर के इलाकों में प्रचार के लिए जाएंगे।

पढ़ें: दिल्ली में केजरीवाल नहीं करेंगे प्रचार!

आप की ओर से रिकार्डेड फोन संदेश के जरिए आम तौर से पूछे जाने वाले सवालों का जवाब भी दिया जा रहा है। दिल्ली में चुनाव होने में बचे आखिरी दस दिन में अपनी पूरी ताकत दिल्ली में झोंकने के लिहाज से आप की तैयारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed