फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal consulted entrepreneurs before formulating new start-up policy of delhi

स्टार्ट-अप में दिल्ली दुनिया को देगी टक्कर, पांच शीर्ष शहरों में होगी शुमार

Sat, 08 Aug 2020 09:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Aug 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal consulted entrepreneurs before formulating new start-up policy of delhi
सीएम केजरीवाल ने स्टार्ट अप नीति तैयार करने से पहले उद्यमियों से किया परामर्श - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उद्योग जगत के सफल और युवा उद्यमियों के साथ नई स्टार्टअप नीति का मसौदा तैयार करने के लिए सलाह-मशवरा किया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नई स्टार्ट-अप नीति से सरकार का लक्ष्य दिल्ली को स्टार्ट-अप के शीर्ष 5 वैश्विक स्थानों में से एक बनाना है। इसी मकसद से सरकार दिल्ली में स्टार्टअप की योजनाओं में तेजी लाएगी। इस काम में आम लोगों को इनपुट भी लिया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सरकार अपनी स्टार्टअप नीति तैयार करने के लिए दो चरणों में परामर्श सत्र आयोजित करेगी। सबसे पहले, दिल्ली मॉडल की टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने शनिवार से विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग के सफल उद्यमियों व विशेषज्ञों को बुलाया था। इसमें एचसीएल के सह संस्थापक अजय चौधरी, सेकोइया कैपिटल के एमडी राजन आनंदन, इंडिया एंजल नेटवर्क की पद्मजा रूपारेल, श्रीहर्ष श्रीहर्ष मजेटी (सह-संस्थापक और सीईओ, स्विगी), फरीद अहसन (सह-संस्थापक, शेयरचैट), सुचिता सलवान (संस्थापक और सीईओ, लिटिल ब्लैक बुक), तरुण भल्ला (संस्थापक, अविष्कार), रियाज अमलानी, सीईओ और एमडी, इम्प्रेसारियो रेस्टोरेंट्स आदि कई उद्यमी शामिल हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को बताया कि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा दिल्ली में सबसे अधिक स्टार्ट-अप सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इनका कारोबार करीब 50 बिलियन डॉलर है। एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली 2025 तक शीर्ष 5 वैश्विक स्टार्ट-अप हब बनने की ओर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आईआईटी करने के बाद उन्होंने देखा कि भारत के कुछ मेधावी युवा विदेशों में बेहतर अवसरों की तलाश में चले गए है। भारतीय दुनिया के सबसे होशियार उद्यमी हैं और उन्हें कामयाब होने के लिए सही अवसर और सही परिस्थितियों में मदद की जरूरत है। दिल्ली सरकार इसके लिए तैयार है।

दूसरी तरफ बैठक में शामिल उद्यमियों ने केजरीवाल का स्वागत किया और शहर में कोविड के संक्रमण को कम करने और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए निरंतर प्रयास करने की कोशिशों की सराहना भी की। साथ ही सरकार के प्रयास में हर स्तर पर योगदान देने का भरोसा भी दिलाया। 


दूसरे फेज में आम लोगों की ली जाएगी सलाह
अधिकारियों का कहना है कि अभी दूसरे उद्यमियों के साथ मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। इसके बाद सरकार स्टार्टअप नीति का एक मसौदा जारी करेगी। इसमें पॉलिसी पर आम जनता से इनपुट लेने के लिए एक ऑनलाइन फोरम शुरू करेगी। सरकार का मानना है कि इससे स्टार्टअप नीति को एक नया परिप्रेक्ष्य मिलेगा और बेहतर नीति तैयार करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed