फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal compare himself with arjun in his tweet

केजरीवाल ने भाजपा को दुर्योधन और खुद को कहा अर्जुन

Thu, 05 Feb 2015 04:00 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal compare himself with arjun in his tweet

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए खुद की तुलना महाभारत के अर्जुन से की है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने इशारे में ही सही लेकिन विपक्षी पार्टियों को दुर्योधन तक कहा है। केजरीवाल ने विपक्ष की तुलना दुर्योधन से करते हुए कहा कि जिस तरह महाभारत के युद्घ में दुर्योधन के साथ पूरी सेना थी उसी तरह विपक्ष के पास इस समय पूरा तंत्र है। जिसका इस्तेमाल उनके खिलाफ किया जा रहा है।

दिल्ली चुनाव की तुलना महाभारत से करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भले ही उनके साथ तंत्र और सेना नहीं है लेकिन जिस तरह महाभारत में अर्जुन के साथ भगवान श्रीकृष्ण थे उसी तरह उनके साथ भी भगवान हैं।

विज्ञापन

राम रहीम के बयान के बाद किया पलटवार

Arvind kejriwal compare himself with arjun in his tweet

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के इस एलान के बाद कि वह दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करेगी केजरीवाल ने यह ट्वीट किया। माना जाता है कि अकेले दिल्ली में ही डेरा सच्चा सौदा के बीस लाख समर्थक हैं जो बीजेपी के पक्ष में जा सकते हैं।

हालांकि इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड विवादों में आने के कारण पंजाब में उनके खिलाफ काफी विरोध हो रहा है।

डेरा सच्चा सौदा ने हरियाणा चुनाव में भी ऐसा ही दांव चला था और मतदान के चंद दिनों पहले ही अपना समर्थन भारतीय जनात पार्टी को देने का एलान किया था।

उलटा पड़ा विपक्ष का दांव

Arvind kejriwal compare himself with arjun in his tweet

इतना ही नहीं दो दिन पहले केजरीवाल पर अवाम नामक संगठन ने फर्जी तरीके से चंदा लेने का आरोप लगाया था। हालांकि संगठन ने जिस महिला के नाम के चेक का जिक्र अपने आरोप में किया था वह महिला खुद ही मीडिया में आ गई।

कनाडा में रहने वाली जसकीरत मान कौर ने खुद ही फोन कर बताया कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। और गलत ढंग से चंदा देने का आरोप बिलकुल गलत है। जसकीरत ने इन आरोपों के खिलाफ मानहानी का मुकदमा करने की भी बात मीडिया से कही।

इस आरोप के बाद भी आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि उनके पास आईबी से ले‌कन पूरा तंत्र है और अगर हमने कुद गलत किया है तो इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
 
नीचे पढ़िए केजरीवाल का पूरा ट्वीट...







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed