फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal commented on pnb scam

PNB घोटाला : केजरीवाल का तंज- 'उनके पास दो मोदी है हमारे पास दो गुप्ता, देश तय करे कि इमानदार कौन'

Mon, 19 Feb 2018 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Feb 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal commented on pnb scam
arvind kejriwal - फोटो : G. pal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े घोटाले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। बगैर प्र्रधानमंत्री का नाम लिये केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास दो मोदी (ललित मोदी, नीरव मोदी) हैं और हमारे पास दो गुप्ता (सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता) हैं।

विज्ञापन


अब यह देश तय करे कि मोदी ईमानदार हैं या गुप्ता? इस मौके पर दोनों सांसदों को राज्य सभा का टिकट देने पर केजरीवाल ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर सफाई भी दी। केजरीवाल रविवार दोपहर बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम में वैश्य अग्रवाल समाज के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने सफाई दी कि उन्होंने राज्य सभा का टिकट देने में काबिलियत को ध्यान में रखा है। संजय सिंह ने नाम पर कोई सवाल नहीं था।

उसी दौरान 10-12 विधायकों ने सुशील गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया। बताया गया कि वह शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में खूब काम कर रहे हैं। हमने खुद भी पता करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोचा गया कि दिल्ली सरकार ने भी बीते तीन सालों में दोनों सेक्टर पर खूब काम किया है। सुशील गुप्ता के साथ आने पर सरकार के काम में चार चांद लग जायेंगे।

वहीं, एनडी गुप्ता देश के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। फिलहाल इस तरह के लोगों की बहुत जरूरत है। ऐसे में पार्टी ने तीन लोगों को राज्य सभा भेजा है। 

ये लोग अग्रवाल समाज से नफरत करते हैं

arvind kejriwal commented on pnb scam
arvind kejriwal - फोटो : G. pal

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस वालों ने टिकट देने पर इसे टूजी घोटाले का नाम दिया। लेकिन उसकी समस्या है कि दो गुप्ता को आप ने टिकट दिये।

ये लोग अग्रवाल समाज से नफरत करते हैं। भाजपा व कांग्रेस ने अग्रवाल समाज का अपमान किया है। हालांकि, केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास दो मोदी हैं और हमारे पास दो गुप्ता हैं। उनको उनके मोदी मुबारक, हमको हमारे गुप्ता। अब तय करे कि मोदी ईमानदार हैं या गुप्ता? 

वहीं, केजरीवाल ने कहा कि वह जात-पात की राजनीति नहीं करते। पार्टी देश के लिये बनायी थी। जिसे खत्म करने की लगातार कोशिशें हो रही हैं। लेकिन इमानदारी की राह पर चलने वाले हम लोगों की मदद ईश्वर कर रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि बीते तीन सालों में एक भी कांग्रेस का नेता जेल नहीं गया। जेल सिर्फ आप वाले जा रहे हैं। एफआईआर सत्येंद्र जैन व मनीष सिसोदिया पर होती है। वाड्रा पर अभी तक कोई रेड नहीं हुई है। 

हरियाणा के लिये तैयार आप

arvind kejriwal commented on pnb scam
arvind kejriwal - फोटो : G. pal

केजरीवाल ने कहा कि पार्टी अगला झंडा हरियाणा में गाड़ने को तैयार है। उन्होंने हरियाणा के लोगों को सलाह दी कि जो-जो लोग हरियाणा से हैं वह तैयार हो जायें।

बता दें कि सुशील गुप्ता को टिकट देने के पीछे भी यह दलील दी गयी थी कि उनकी संस्था ने हरियाणा में बेहतरीन काम किया है। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई संस्थाएं काम कर रही हैं। इससे हरियाणा विस्तार में पार्टी का मदद मिलेगी। 

वैश्य अग्रवाल समाज ने नवनिर्वाचित सांसदों को सम्मानित किया 
वैश्य अग्रवाल समाज ने डॉ. सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को राज्यसभा भेजने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया।

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन, तीनों राज्यसभा सांसदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed