सरकार के बजट पर क्या बोले केजरीवाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार के पहले बजट को बेहद कमजोर बताते हुए इसे चुहिया जैसा बताया। उनसे जब बजट के बारे में पूछा गया तो उनके पहले शब्द थे 'खोदा पहाड़ और निकली चुहिया।'
रेल बजट पर चुप्पी साधने वाले अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आम बजट 2014 पेश होने के बाद इस पर निराशा जताई।
अरविंद केजरीवाल को इस बजट में ऐसा कुछ नहीं दिखाई दिया जिससे महंगाई पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि इस बजट में बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
एनडीए और यूपीए के बजट में कोई अंतर नहीं
अरविंद का मानना था कि मोदी जी के बजट का लोग जितना इंतजार कर रहे थे उस हिसाब से तो ये बजट कहीं नहीं टिकता। उनके अनुसार देश को बड़े-बड़े सपने दिखाने वाले मोदी के बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसकी तारीफ की जाए।
अरविंद ने कहा कि अगर यूपीए की सरकार होती तो उसका भी यही बजट होता। तब फर्क केवल इतना होता कि संसद में जेटली जी की जगह चिदंबरम जी यह बजट पेश कर रहे होते बाकी कुछ भी बदला नहीं होता।
इस तरह उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों पर एक साथ निशाना साधते हुए लोगों तक यह बात पहुंचाने की कोशिश की कि दोनों दलों की राजनीति में कोई फर्क नहीं है।