फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal asks question on Delhi Budget

दिल्ली बजट पर केजरीवाल के 5 सवाल

Fri, 18 Jul 2014 10:25 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal asks question on Delhi Budget

आप के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए बजट पर अपने ट्वीट के माध्यम से कई सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


उनका सबसे पहला सवाल तो बिजली को लेकर बीजेपी के किए गए वादे के बारे में रहा। केजरीवाल ने पूछा है कि चुनावों के दौरान बीजेपी ने बिजली के टैरिफ में 30 प्रतिशत कमी करने की बात कही थी पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


बीजेपी ने ये यू-टर्न क्यों लिया। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने अपने हर एक वादे से इसी तरह पलटी है। वो अपने हर वादे से मुकर गए हैं।

महंगाई-ब‌िजली-पानी पर साधा न‌िशाना

Arvind Kejriwal asks question on Delhi Budget

केजरीवाल अपने ट्वीट में ये भी पूछते हैं कि बजट में सब्जियों के बढ़ रहे दामों को रोकने का भी कोई उल्लेख नहीं किया है। आखिर इन बढ़ रही कीमतों से दिल्लीवासियों को कैसे राहत मिलेगी।

आगे केजरीवाल पूछते हैं कि बजट में बिजली पूर्ति को किस तरह सुचारू रूप से चलाया जाएगा इसे भी कहीं बताया नहीं गया है। केवल ब‌िजली ही नहीं पानी की समस्या को लेकर भी केजरीवाल ने ‌द‌िल्ली बजट पर सवाल उठाए।

पानी की कमी से जूझती दिल्ली के लोगों के लिए पानी की व्यवस्था के बारे में अरविंद ने लिखा कि सरकार बताए कि इस बजट से दिल्ली वालों को पानी कैसे मिलेगा और टैंकर माफिया पर नियंत्रण कैसे किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में अधिकतर जगहों पर पीने का पानी टैंकर से ही सप्लाई होता है।

'आप की सरकार ग‌िरने के बाद बढ़ा भ्रष्टाचार'

Arvind Kejriwal asks question on Delhi Budget

वहीं उन्होंने दो नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की घोषणा के संबंध में सवाल पूछा कि जब द्वारका प्लांट कई सालों से निष्क्रिय पड़ा हुआ है और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अपनी क्षमता से कम काम कर रहा है तो दो नए प्लांट की घोषणा क्यों की गई?

अरविंद ने कहा कि इस बजट में तो कहीं भी नहीं लिखा है कि भ्रष्टाचार जैसी बड़ी समस्या से कैसे लड़ा जाएगा जो 'आप' की सरकार गिरने के बाद बहुत बढ़ गया है।

बजट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए केजरीवाल सरकार से जवाब मांगते हैं कि इस बजट से ऐसा लगता है ‌क‌ि क्या बीजेपी दिल्ली की समस्या समझती भी है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed