केजरीवाल को मेट्रो किराए की सता रही चिंता, पुरी ने भी कहा- मैं दिल से चाहता हूं ना बढ़े किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंक लाइन के उद्घाटन के मौके पर एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेट्रो किराया बढ़ोत्तरी पर अपनी पीड़ा जताई। उन्होंने कहा कि किराया बहुत ज्यादा है। इसे कम किया जाना चाहिए।
इसपर शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं भी दिल से चाहता हूं किराया ना बढ़े। मगर यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। एक वर्ल्ड क्लास सेवा के लिए वर्ल्ड क्लास रखरखाव चाहिए। उसके लिए किराया एक निष्पक्ष कमेटी तय करती है।
केजरीवाल ने कहा कि मेट्रो का किराया बहुत ज्यादा है। हमने बीते तीन साल से बिजली का किराया नहीं बढ़ाया है। आगे कई सालों तक यह नहीं बढ़ेगा। ऐसे में हमें किराया कम करना चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें कुछ ऐसा करना पड़ेगा जिससे अगली फेयर फिक्सेशन कमेटी आए तो वह किराया ना बढ़ाएं। उल्टा किराया कम करके एक नया उदाहरण पेश करे। केंद्र व राज्य मिलकर इसके लिए प्रस्ताव लाना चाहिए।
इसपर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैं खुद चाहता हूं की किराया ना बढ़े। मगर यह हमारे आपके हाथ में नहीं है। इसके लिए एक व्यवस्था है जिसमें हाईकोर्ट का रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कमेटी काम करती है।
उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि राजनीति में संभव है कि हम दबाव में किराया ना बढ़ाए जिसकी जरूरत हो। इसलिए यह व्यवस्था बनी है।
उन्होंने कहा कि बीते नौ साल से किराया नहीं बढ़ा था इसलिए कमेटी ने पाया कि किराया बढना चाहिए। साल में दो बार नहीं एक बार किराया बढ़ा है उसे दो चरणों में बढ़ाया गया है।
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हम आने वाले दिनों में डीएमआरसी नए संसाधनों से राजस्व बढ़ाने पर जोर दे जिससे किराया ना बढ़ाया जाए।
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैने डीएमआरसी प्रबंध निदेशक मंगू सिंह से कहा है कि वह ऐसी व्यवस्था लाएं जिससे बुजुर्गो व छात्रों को किराये में छूट मिले। केजरीवाल जी के उस बात से सहमत हूं की अगली किराया निर्धारण समिति बनेगी तो हम दोनों मिलकर उसके सामने प्रस्ताव रखेंगे की किराया ना बढ़ाया जाए। किराया बढ़े की नहीं यह तय करना उस समिति का अधिकार है।