फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal accused BJP of using force and hooliganism in not allowing MCD elections

अरविंद केजरीवाल बोले: अगस्त में गिरफ्तार हो जाएंगे मनीष सिसोदिया, समय पर चुनाव न हुए तो हम जाएंगे कोर्ट

Tue, 05 Jul 2022 08:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 08:10 PM IST
सार

मानसून सत्र के दूसरे दिन दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की फिल्म दीवार के चर्चित डायलॉग का जिक्र कर भाजपा पर तंज कसा।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal accused BJP of using force and hooliganism in not allowing MCD elections
फिल्म दीवार के सीन की तस्वीर, अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि ये लोग धमकी दे रहें है कि अगस्त अंत तक मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार करेंगे। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के 18 लाख बच्चों का भविष्य बनाया है। आपके 19 राज्य के स्कूल एक तरफ और दिल्ली के स्कूल एक तरफ। कहा कि ईडी ने पिछले हफ्ते हमारे एक कार्यकर्ता से दस घंटे तक पूछताछ की थी।

विज्ञापन


इसके बाद दीवार फिल्म का जिक्र करते और भाजपा पर तंज सकते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के ईडी है, आयकर विभाग है, सीबाआई है, दिल्ली पुलिस है लेकिन दिल्ली के पास उनका बेटा केजरीवाल है। इस बात को दिल्ली की जनता अच्छी तरह जानती है।

विज्ञापन

इसके बाद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर शहर में एमसीडी चुनाव नहीं कराने के लिए बल प्रयोग करने और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। कहा कि आम आदमी पार्टी समय पर चुनाव कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।

मानसून सत्र के दूसरे दिन दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि ऐसी बातचीत चल रही है कि दिल्ली को पूर्ण केंद्र शासित प्रदेश में बदला जा सकता है और फिर चुनाव नहीं होंगे। कहा कि एमसीडी के एकीकरण के डेढ़ महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन उन्होंने परिसीमन आयोग का गठन नहीं किया है। वे(भाजपा) नहीं चाहते कि चुनाव हो। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed