फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aruna asaf ali hospital junior doctor whatsapp screenshot goes viral allege senior woman doctor of harassing warns of suicide

पिता के श्राद्ध पर भी ड्यूटी बुलाया तो परेशान डॉक्टर बोला- कर लूंगा आत्महत्या, व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट वायरल

Mon, 14 Sep 2020 11:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Sep 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
aruna asaf ali hospital junior doctor whatsapp screenshot goes viral allege senior woman doctor of harassing warns of suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

दिल्ली सरकार के सीविल लाइन्स स्थित अरुणा आसफ अली अस्पताल के एक जूनियर डॉक्टर ने वरिष्ठ महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जूनियर डॉक्टर ने अस्पताल के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज डाला, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह वरिष्ठ डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर सकता है।

विज्ञापन


डॉक्टर का यह मैसेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पीड़ित डॉक्टर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी शिकायत की है। अस्पताल में तैनात रेजिडेंट डॉ. अमित ने मैसैज में लिखा है कि पिछले कुछ महीनों से उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि महिला डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी के दिन भी अस्पताल बुलाया, जबकि उस दिन उनके पिता का श्राद्ध था।
विज्ञापन


डॉक्टर अमित ने बताया कि उनके फूफाजी की मौत होने पर भी महिला डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी नहीं दी, जिसके चलते वह उनकी अंतिम क्रिया में शामिल नहीं हो पाए। लगातार उत्पीड़न होने के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे हैं। पीड़ित डॉक्टर ने इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सहित स्वास्थ्य सचिव को शिकायत लिखकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले मेें अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने दोनों डॉक्टरों से बात की है। सभी आरोपों की कई स्तर पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। अस्पताल के ग्रुप से यह मैसेज और वीडियो सोशल मीडिया में कैसे वायरल हुए, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed