{"_id":"e9c44887ada55c7b08201940618a3ba1","slug":"arrested-three-gangsters-who-are-demanding-a-ransom-of-10-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्रनगर में पेंट कारोबारी के बेटे का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाशों को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कारोबारी के बेटे अलमास को सकुशल मुक्त करा लिया है।
विज्ञापन
तीनों आरोपी कारोबारी की पेंट की कंपनी में रंगाई का काम करते थे। इनमें एक बीएड डिग्रीधारी हैं। आरोपियों का कहना है उनके बकाया 30 हजार रुपये का भुगतान न किए जाने से परेशान होकर अपहरण की प्लानिंग की थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी शिवहरि मीणा ने बताया कि राजेंद्रनगर सेक्टर-2 निवासी शाहिद पेंट फैक्ट्री चलाते हैं। बिहार निवासी शहनवाज, बबलू और अली फैक्ट्री में रंगाई का काम करते थे। शहनवाज उर्दू से बीएड है।
विज्ञापन
बबलू और अली 8वीं तक पढ़े हैं। बुधवार को कारोबारी का बेटा अलमास उर्फ हारिस (17) तीनों आरोपियों के साथ साइट देखने गया था। देर शाम अलमास की बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण वह रात में उनके साथ रुक गया।
आरोपियों ने अलमास को कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा पिला दी। बेहोश होने पर उसे शाहदरा केपास निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गए और बंधक बना लिया। हारिस को मुक्त करने के एवज में कारोबारी को फोन कर 10 लाख की फिरौती मांग थी। फिरौती का फोन आने पर कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने सर्विलांस ने नंबर ट्रेस कर आरोपियों को दबोच लिया और उनके कब्जे से अलमास को मुक्त कराया। आरोपियों का कहना है कि कारोबारी उनके 30 हजार रुपये नहीं दे रहा था, इसलिए उन्होंने अपहरण किया था।