फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   army personals don't have to wait for ballot 

फौजियों को मतपत्रों के लिए नहीं करना होगा इंतजार 

Fri, 01 Mar 2019 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार 
सर्वेश कुमार  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
army personals don't have to wait for ballot 
सांकेतिक तस्वीर

सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों को मताधिकार के प्रयोग में देरी की समस्या से नहीं जूझना होगा। पहली बार संसदीय चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (ईटीपीबीएस) को अपनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


मतदान के लिए अब उन्हें डाक का इंतजार नहीं करना होगा बल्कि पोस्टल बैलट की स्कैन कॉपी उनके पास ऑनलाइन भेज दी जाएगी, जिससे बड़ी तादाद में  फौजियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मताधिकार के लिए अब तक फौजियों तक डाक के जरिये पोस्टल बैलट भेजे जाते थे। कई बार इसके मिलने में देरी होती थी, जिसे ऑनलाइन किए जाने का उन्हें फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि फौजियों को सहूलियतें मुहैया करवाने के लिए सर्विस वोटर को ऑनलाइन मतदान पत्र भेजे जाएंगे। अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए भी वोटिंग में किसी तरह की देरी की समस्या से न जूझना पड़े। 

हालांकि मतदान के बाद पुरानी प्रक्रिया के तहत ही उनसे मतदान पत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर तक भेजा जाएगा। हालांकि मतदान के बाद इसे पुरानी प्रक्रिया के तहत डाक के जरिये ही भेजा जाएगा।

वोटिंग करते ही सात सेकेंड तक मिलती रही वोटिंग की जानकारी 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली में पहली बार लोकसभा के चुनाव में वोटर वेरिफायड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) प्रणाली इस्तेमाल किया जाएगा। मतदाताओं को वोट डालने के बाद बीप की आवाज सुनाई देगी। 


फिर मशीन में सात सेकेंड तक पर्ची को देखने की सुविधा होगी, जिसके लिए अंदर लाइट भी ऑन हो जाएगी। आठवें सेकेंड में मशीन से पर्ची बाहर निकल जाएगी। यह किसी को दी नहीं जाएगी। इस प्रणाली की मदद से मतदाताओं को इस बात का तत्काल पता चल जाएगा कि उन्होंने किस उम्मीदवार को वोट डाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed