{"_id":"5d573d0c8ebc3e89d77a716f","slug":"army-man-killed-by-knife-in-delhi-cantt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कैंट में सेना के नायक की हवलदार ने चाकू घोंपकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कैंट में सेना के नायक की हवलदार ने चाकू घोंपकर की हत्या
Sat, 17 Aug 2019 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कैंट स्थित सेना की बैरक में 14 अगस्त को सेना के नायक की हवलदार ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उस समय बैरक में 16 जवान मौजूद थे। नायक की हत्या के बाद मौके से सबूत भी मिटा दिए गए।
विज्ञापन
दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्जकर दो जवानों को गिरफ्तार किया है। नायक के शव को पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या के अनुसार कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश निवासी रमेश (52) सेना में नायक थे। उनकी तैनाती दिल्ली कैंट इलाके में थी। यहां सेना की सेंटर व्हीकल डिपो की बैरक है। 1
विज्ञापन
4 अगस्त की शाम बैरक में सेना के 16 जवानों के साथ नायक रमेश और हवलदार रोशनलाल (57) मौजूद थे। नायक रमेश और रोशनलाल शराब पी रहे थे, इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया।
रोशनलाल ने चाकू उठाकर रमेश पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। रमेश को सीने, कंधे और सिर में करीब एक दर्जन वार किए। नायक रमेश वहीं लहूलुहान होकर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चाकू नायक रमेश के सीने में अंदर तक घुस गया था।
हवलदार रणवीर ने इसकी जानकारी कर्नल को देते हुए बताया कि रमेश बैरक में गिरने से चोटिल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। हवलदार रणवीर ने मौके से सबूत मिटाने की नीयत से खून आदि साफ करवा दिया। आरोप है कि बैरक में मौजूद 16 जवानों में से किसी ने भी नायक रमेश को बचाने की कोशिश नहीं की।
दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हवलदार रोशनलाल को हत्या और रणवीर को सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब पीकर जब भी झगड़ा होता था तो नायक रमेश रोशनलाल की पिटाई कर देता था। हवलदार रोशनलाल इस बात का बदला लेना चाहता था।