Delhi: भाई के साले की हत्या में सेना का लांस नायक गिरफ्तार, कुछ दिन पहले हुआ था भाई कत्ल, भाभी पर भी शक
21 नवंबर 2022 को वह बीकानेर में अपनी यूनिट में तैनात था, इसी दौरान किसी ने गांव में उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके सीने में गोली मारी गई थी। उसे अपनी भाभी पर हत्या करवाने का शक था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के बाहरी जिला पुलिस ने सोनीपत में भाई के साले की हत्या करने के आरोप में सेना के लांस नायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का भाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में हवलदार था और सोनीपत में उसकी हत्या कर दी गई थी। जवान को अपनी भाभी और उसके भाई पर हत्या कराने का शक था। आरोपी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। बाहरी जिला पुलिस ने सोनीपत पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दे दी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 जुलाई को बाहरी जिला के वाहन चोरी निरोधक शाखा को सोनीपत के बरही थाना इलाके में एक युवक की हत्या के आरोपी के बाहरी दिल्ली में छिपे होने की सूचना मिली। निरीक्षक श्याम सुंदर के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुल्तानपुरी टर्मिनल के पास से गांव रुरकी, रोहतक निवासी प्रवीण को पकड़ा।
पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि वह सेना में लांस नायक है और साल 2012 में भारतीय सेना में 19 राज राइफल में शामिल हुआ था। उसका बड़ा भाई प्रदीप हुडा दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में बतौर हवलदार कार्यरत था। 21 नवंबर 2022 को वह बीकानेर में अपनी यूनिट में तैनात था, इसी दौरान किसी ने गांव में उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके सीने में गोली मारी गई थी। उसे अपनी भाभी पर हत्या करवाने का शक था।
हत्या के कुछ दिन बाद भाभी अपने मायके आकर रहने लगी। जिसका उसके भाई ने समर्थन किया। जिससे उसका संदेह और गहरा हो गया। आरोपी चाहता था कि उसे भी वही दर्द महसूस हो जो वह अपने भाई की मौत के बाद महसूस कर रहा था। इसके बाद जनवरी 2023 को उसका तबादला बीकानेर से दिल्ली हो गया। 7 अप्रैल 2023 को वह 20 दिनों की छुट्टी पर अपने गांव गया। उसने बताया कि 14 अप्रैल की देर रात वह अपने दोस्त जितेंद्र के साथ मिलकर भाई के साले रोहित के गांव जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस को आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।