फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aravali Zone forest getting damage due to chemical wastes disposing off

अरावली बफर जोन में केमिकल युक्त पानी से खराब हो रहे पौधे, मर रहे वन्य जीव 

Mon, 28 Sep 2020 02:34 PM IST
प्राची प्रियम पवन कुमार सेठी, गुरुग्राम
पवन कुमार सेठी, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 28 Sep 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Aravali Zone forest getting damage due to chemical wastes disposing off
केमिकल युक्त पानी से पेड़-पौधों का हो रहा नुकसान - फोटो : अमर उजाला

अरावली से लगते बफर जोन की भूमि से केमिकल युक्त पानी निकल रहा है। इस पानी से पर्यावरण को भारी क्षति पहुंच रही है। इस पानी से न केवल पौधे सड़ रहे हैं बल्कि इस पानी को पीने से वन्य जीव भी मर रहे हैं। आसपास वातावरण में भी दुर्गंध फैली हुई है। 

विज्ञापन


कृषि के लिए किए गए बोरवेल से निकल रहा पानी एक घंटे में ही यह रंग बदल रहा है। लोगों का आरोप है कि पास ही एक दवा निर्माता कंपनी खराब केमिकल को भूमि में डाल रही है। इसके अलावा दवाओं का कचरा पास के जंगल में डाला जा रहा है। 
विज्ञापन


इस कारण पेड़ नष्ट हो रहे है। वहीं, अधिकारी भी मामले में कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत कार्यालय में आने का इंतजार कर रहे हैं। अरावली से लगते गांव भोंडसी में कृषि योग्य भूमि के साथ जंगल बना हुआ है। फॉर्म हाउस को जाने वाले इस रास्ते में अक्सर खरगोश, गीदड़, नीलगाय समेत अन्य वन्य जीव घूमते दिखाई दे जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य जीव प्रेमी जीतू, ऋतु, मयंक समेत अन्य ने आरोप लगाया कि भोंडसी-रिठौज रोड पर एक दवा निर्माता कंपनी है। यह कंपनी केमिकल को नियमानुसार नष्ट करने की बजाय बोरवैल कर जमीन में डाल रही हैं। 

इससे आसपास के क्षेत्र का भूजल जहरीला हो चुका है। इसके अलावा टैंकर के जरिए दवाओं का केमिकल खेत से लगते जंगल में डाला जा रहा है। इससे आसपास दुर्गंध होने के साथ ही पेड़ भी सड़ने लगे हैं।

उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने केमिकल डालते हुए एक टैंकर को पकड़ा था। पूछताछ में टैंकर चालक ने बताया कि उसे कंपनी ने केमिकल टैंक खाली करने के लिए दो हजार रुपये दिए थे। वह स्थान बदल-बदलकर जंगल में यह केमिकल डाल देते हैं।

जीतू ने बताया कि क्षेत्र में जंगल के साथ घूमने के लिए रास्ता बना हुआ है। पिछले सप्ताह उन्होंने पाया कि दो खरगोश केमिकल युक्त पानी के पास मृत अवस्था में पड़े हैं। उन्होंने दोनों शवों को जंगल के अंदर ले जाकर जमीन में दबा दिया। 

जमीन से निकलने वाले पानी से बदबू उठ रही है। पानी को एक बोतल में भरकर उन्होंने रख दिया जिसका एक घंटे में ही रंग बदल गया। इससे उठने वाली बदबू और तेज हो गई।

इसकी जानकारी मिली है। किसी ने भी इस बारे में शिकायत नहीं की। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-कुलदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

केमिकल डालकर पेड़ों व वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली है। रेंज अधिकारी को मौके पर भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-जय कुमार, मंडल वन अधिकारी, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed