फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aravali light Javdehkr arrived, said the Modi government for environmental protection seriously

अरावली पहुंचे प्रकाश जावडे़कर, कहा पर्यावरण सुरक्षा के लिए मोदी सरकार गंभीर

Tue, 28 Jun 2016 03:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 28 Jun 2016 03:28 AM IST
विज्ञापन
Aravali light Javdehkr arrived, said the Modi government for environmental protection seriously
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि अरावली पर्वत श्रंखला ने उत्तर भारत को रेगिस्तान होने से बचाया है। जंगलों से जहां पर्यावरण की सुरक्षा होती वहीं इससे देश का भी विकास होता है। केन्द्र सरकार पर्यावरण की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए बेहद ही गंभीर है।

विज्ञापन


सरकार प्राकृतिक अरावली की रक्षा के लिए स्वतंत्र रूप से विकास करेगी यही मोदी सरकार की नीति और लक्ष्य है। अरावली की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए सोमवार को मेवात दौरे पर आए केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और हरियाणा के वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने मेवात सहित राजस्थान के अरावली क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। इस मौके पर वन विभाग के आला अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका के शिवमंदिर परिसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इसके लिए मेवात इलाके में वर्षा के जल को संरक्षण करने के लिए कई बांधों को निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्होंने कहा कि सरकार द्वारा अरावली पर्वत श्रंखला में प्राकृतिक पानी के स्त्रोतों को मजबूत बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जंगलों की सुन्दरता के लिए अरावली क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा देने का मोदी सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जंगलों से जहां पर्यावरण की सुरक्षा होती है वहीं इससे देश का विकास भी होता है।

Aravali light Javdehkr arrived, said the Modi government for environmental protection seriously
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति है कि प्राकृतिक रक्षा के साथ-साथ उसका संतुलित विकास हो। अरावली पर्वत श्रंखला देश की एक मजबूत धरोहर है। अरावली से जहां पानी लकड़ी और अन्य चीजें मिलती हैं वहीं इससे सटे गांवों को भी संरक्षण मिलता है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जल संरक्षण के लिए मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। इसके लिए देश के कई स्थानों पर बांधों का निर्माण किया जा रहा है।

इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने हेलीकाप्टर के माध्यम से मेवात से लगती राजस्थान की कई किलोमीटर की पर्वत मालाओं का हवाई सर्वेक्षण किया। और हवाई सर्वेक्षण के बाद उन्होंने कहा कि यह इलाका बेहद ही खूबसूरत है। इस क्षेत्र की अरावली का विकास होना बेहद जरुरी है। इसके लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अरावली क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण एवं खनन को रोकने के लिए भी केन्द्र सरकार जरुरी कदम उठाएगी। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र और हरियाणा सरकार अरावली संवर्धन को लेकर बेहद ही गंभीर है। इसकी सुरक्षा और विकास के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed