{"_id":"69beb4602c774b5b23074b50","slug":"aqi-again-in-medium-range-due-to-low-speed-of-air-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-128830-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हवा की गति में कमी से एक्यूआई फिर मध्यम श्रेणी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हवा की गति में कमी से एक्यूआई फिर मध्यम श्रेणी में
विज्ञापन
शनिवार को 119 दर्ज किया गया दिल्ली का एक्यूआई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली में हवा की दिशा बदलने और गति धीमी होने शुक्रवार की तुलना में एक्यूआई में 26 सूचकांक की बढ़ोतरी हो गई। शनिवार को एक्यूआई 119 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।
दूसरी ओर, एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 185 दर्ज किया गया, जो हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 150, गुरुग्राम का 138 और गाजियाबाद का 133 दर्ज किया गया। नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 119 दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को हवा उत्तर दिशा से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 2600 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 2500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 107.5 और पीएम2.5 की मात्रा 54.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि मंगलवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार रहेगी।