फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI Today: AQI Across Delhi Dips Into Severe Category In Several Areas As Per The CPCB

Pollution: जहरीली हवा से मुश्किल में दिल्लीवासियों की सांसें, फिर गंभीर श्रेणी में वायु गुणवत्ता; जानें AQI

Wed, 22 Nov 2023 07:58 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Nov 2023 07:58 AM IST
सार

Delhi Pradushan Samachar: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई क्षेत्रों में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। अगले छह दिनों तक राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर से राहत की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन
Delhi AQI Today: AQI Across Delhi Dips Into Severe Category In Several Areas As Per The CPCB
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। जिससे दिल्लीवासियों की सांसों पर संकट बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही ठंडी हवाओं के साथ पड़ोसी राज्यों से पराली का धुआं भी आ रहा है। साथ ही, स्थानीय कारक स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं। ऐसे में अगले छह दिनों तक राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर से राहत की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई क्षेत्रों में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। अशोक विहार में एक्यूआई 405, जहांगीरपुरी में 428, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 404, द्वारका सेक्टर 8 में 403 एक्यूआई दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


भारतीय प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में प्रमुख सतही हवा आठ से चार किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चलीं। दिन में धूप खिली जिससे थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को अनुमानित अधिकतम मिक्सिंग हाइट 1400 मीटर रही। बुधवार को मुख्य सतही हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। दिन के समय हवा की गति चार किमी प्रति घंटे तक होगी जबकि शाम और रात के समय हवा शांत रहेगी। हवाओं का बहाव कमजोर होने से प्रदूषण के स्तर में बढ़त का अनुमान है। वहीं, बृहस्पतिवार से हवा का रुख उत्तर-पश्चिम/पूर्व दिशाओं में बदलने के बाद प्रदूषण के स्तर में तेजी से बढ़त का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सामान्य से दो डिग्री नीचे गिरा पारा
दिल्ली-एनसीआर में चल रही ठंडी हवाओं से पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed