{"_id":"6883f20927860a6c87f9bcf4a326b9ea","slug":"applications-are-now-being-brought-before-refunds-tension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले नहीं आए आवेदन अब रिफंड दे रहा टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले नहीं आए आवेदन अब रिफंड दे रहा टेंशन
अमर उजाला, वसंधुरा
Updated Sat, 05 Dec 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना स्थित समाजवादी आवास योजना परिषद
विज्ञापन
के अधिकारियों के लिए परेशानी बन रही है। दरअसल, योजना में पहले ही कम
आवेदन आए अब लोग इसके लिए रिफंड मांग रहे हैं।
मंडोला योजना में गुलमोहर के नाम से समाजवादी आवास के 3680 फ्लैटों को परिषद ने लांच किया था। परिषद को 3680 फ्लैटों के लिए सिर्फ 1900 आवदेन ही प्राप्त हुए।
आवेदनों की कम संख्या होने के चलते परिषद ने सभी आवेदकों को फ्लैट का अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया। नवंबर में संपत्ति विंग की तरफ से लेटर जारी किए गए और अब आवंटियों ने अपने रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए हैं।
करीब 100 आवंटियों ने रिफंड के लिए आवेदन किया है। योजना में करीब 1200 वन बीएचएके और 2400 टू बीएचके फ्लैट बनाए जाने हैं। कम आवेदनों के चलते सिर्फ 1900 फ्लैटों का ही टेंडर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
मगर रिफंड के चलते अब इनकी संख्या और घट सकती है। आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन का कहना है कि समीक्षा की जा रही है कि रिफंड क्यों मांगे जा रहे हैं। योजना के विकास के साथ यहां आवेदन की संख्या भी बढ़ेगी।