फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Appearance of the moon in Delhi, first Rosa today

दिल्ली समेत कई हिस्सों में हुआ चांद का दीदार, पहला रोजा आज

Fri, 19 Jun 2015 01:03 AM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Appearance of the moon in Delhi, first Rosa today

चांद दिखने के साथ ही बृहस्पतिवार को मकद्दस रमजान की शुरुआत हो गई। देश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार शाम को चांद देखा गया। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम ने चांद दिखने की तसदीक की।

विज्ञापन


30 दिन चलने वाले मुकद्दस रमजान को लेकर मस्जिदों में सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी। सभी मस्जिदों को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा गया है।

चांद देखने के बाद ही ईशा की नमाज (रात की नमाज) के बाद तरावीह (कुरान का पाठ) शुरू हो गई। जैसे ही रमजान का चांद दिखा लोगों ने एक दूसरे को चांद की बधाई देना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा खुदा का जिक्र करें

Appearance of the moon in Delhi, first Rosa today

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मकर्रम ने बताया कि साल के 12 महीनों में रमजान सबसे खास महीना है। पूरे महीने रोजे रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है। अन्य दिनों के मुकाबले एक नेकी पर सवाब (पुण्य) भी बहुत ज्यादा मिलता है।


मौलाना ने लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा खुदा का जिक्र करें, जकात और अन्य दान दें। आम दिनों के मुकाबले लोगों से नर्म दिल से पेश आएं। रमजान का एक महीना एक तरह से ट्रेनिंग का महीना है।

इस महीने में लोग रोजे रखते हैं। रोजा रखकर रोजेदार को उस व्यक्ति का एहसास होगा जो दो वक्त की रोटी भी नही जुटा पाता। लोगों में ऐसे लोगों का ख्याल रखने का जज्बा पैदा होगा। अल्लाह ने इसलिए सभी मुसलमानों पर रोजे फर्ज किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed