{"_id":"6650fab004ef719e66032d33","slug":"appeal-of-lieutenant-governor-vk-saxena-voting-day-is-not-a-holiday-it-is-a-duty-must-vote-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election : उप राज्यपाल वीके सक्सेना की अपील- मतदान का दिन छुट्टी का नहीं... ड्यूटी का है, अवश्य करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election : उप राज्यपाल वीके सक्सेना की अपील- मतदान का दिन छुट्टी का नहीं... ड्यूटी का है, अवश्य करें
Sat, 25 May 2024 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 May 2024 02:08 AM IST
सार
उपराज्यपाल ने कहा कि होली, दशहरा, दिवाली और ईद तो हर साल आते हैं, लेकिन चुनाव का यह त्योहार 5 साल में एक बार आता है। इसलिए सभी याद रखें शनिवार का दिन छुट्टी का नहीं, ड्यूटी का दिन है।
विज्ञापन
वीके सक्सेना
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली में शनिवार को सात सीटों पर होने वाले मतदान में लोगों से भागीदारी अधिक करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपील की है। मतदान की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव आने वाले समय में देश की दशा और दिशा तय करने का चुनाव है। होली, दशहरा, दिवाली और ईद तो हर साल आते हैं, लेकिन चुनाव का यह त्योहार 5 साल में एक बार आता है। इसलिए सभी याद रखें शनिवार का दिन छुट्टी का नहीं, ड्यूटी का दिन है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि 25 मई के दिन हम सभी लोकतंत्र का महापर्व मनाने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव सबके लिए ऐसा स्वर्णिम अवसर है, जब आप तय करेंगे कि आने वाले समय में देश की दिशा और दशा कैसी होगी। एक भारतीय के रूप में आप सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक तौर पर अपने देश व खुद को किस रूप में देखना चाहते हैं। यह तय करने का काम आपका है।
विज्ञापन
भारत के नागरिक होने के नाते एक सक्षम और जिम्मेदार सरकार चुनने की जिम्मेदारी सभी की बनती है। प्रत्येक व्यक्ति अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के इस उत्सव में भागीदार बने। उन्होंने दिल्लीवालों से अपील की कि हर व्यक्ति बढ़-चढ़कर मतदान के उत्सव में शामिल होकर देश में एक मजबूत और काम करने वाली सरकार बनाने का हिस्सा बनें। वहीं, गर्मी बहुत है, इसलिए कोशिश करें सबसे पहले सुबह-सुबह वोट देकर राष्ट्र निर्माण का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में करें मतदान
मैं मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे आगे आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें। उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर हर तरह की सुविधा सुनिश्चित की गई है। पेयजल, शौचालय, व्हील चेयर, क्रेच, रैंप, ओआरएस सहित बुनियादी दवा किट के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। इसके अलावा 10 मॉडल मतदान केंद्र और 10 पिंक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिव्यांगों और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर सेल्फी बूथ भी बनाए गए हैं। लू को देखते हुए शेड, कूलर और बेंच की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
-अंकिता आनंद, जिला निर्वाचन अधिकारी, उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र
मतदान के प्रति प्रतिबद्धता अटूट रहनी चाहिए : पी कृष्णमूर्ति
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि भले ही मौसम प्रतिकूल हो नागरिक के रूप में यह हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें। गर्मी, ठंड और बारिश मौसम का हिस्सा हैं। मतदान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट रहनी चाहिए। भीषण गर्मी के बावजूद आरामदायक मतदान अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।