फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Appeal of clerics to delhi people Celebrate Eid while staying at home

दिल्लीः मौलवियों की अपीलः  घर में ही रहकर मनाएं ईद  

Sat, 23 May 2020 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 May 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
Appeal of clerics to delhi people Celebrate Eid while staying at home
शांति बैठक के बाद... - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के चलते ईद-उल-फितर का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने के लिए शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन अधिकारियों ने सभी जिलों में शांति समिति के लोगों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बैठक में आए लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन कर ईद मनाने की अपील की है। इसके अलावा मौलवियों ने लोगों से घर में रहकर की ईद मनाने की अपील की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मिठाई बांटकर शांति समिति के सदस्यों को ईद की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


जामिया नगर इलाके में ईद के त्योहार को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने सभी से अपील की है वह ईद का त्योहार अपने घरों पर रहकर ही मनाएं। कोई भी लॉकडाउन का उल्लंघन न करें। लोगों को सुरक्षित रखने के लिए ही लॉकडाउन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जरूरतमंद लोगों को उचित खाद्य सामग्री आदि की व्यवस्था कराने का आश्वासन भी दिया है। वहीं द्वारका जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठक में मस्जिद के कई मौलवी भी शामिल हुए। इन मौलवियों ने लोगों से नमाज घर में ही पढ़ने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed