{"_id":"57bdbab44f1c1bf64ad4f1d2","slug":"any-adulteration-in-food-call-on-this-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सामग्री में मिलावट मिले तो करें फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सामग्री में मिलावट मिले तो करें फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 25 Aug 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का जिलास्तरीय कार्यालय का कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया है। जिलाधिकारी बुधवार को इसका उद्घाटन किया। अब तक यह सेक्टर-39 से संचालित था।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय बनने के बाद विभागीय काम पूरा करने में सुविधा होगी। वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी रामनरेश यादव ने बताया कि जिले में कहीं पर भी खाद्य एवं औषधियों में मिलावट होने को जानकारी मिले तो 9410250208 और 9454468339 पर सूचना दें।
विज्ञापन
मिलावट करने वाले संस्थानों, प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी कुमार विनीत व राजेश कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह और विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन