फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anti sikh riots 1984 sajjan kumar appear in delhi court in sultanpuri case

1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में सज्जन कुमार दिल्ली अदालत में पेश

Mon, 28 Jan 2019 01:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Jan 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
anti sikh riots 1984 sajjan kumar appear in delhi court in sultanpuri case
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार को 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


सज्जन दंगों संबंधी एक अन्य मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में बंद है। तिहाड़ जेल प्राधिकारी उन्हें अदालत में पेश नहीं कर पाए थे जिसके बाद अदालत ने 22 जनवरी को पूर्व कांग्रेस नेता के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


निचली अदालत में चल रहे इस मामले में तीन व्यक्तियों - कुमार, ब्रह्मानंद गुप्ता और वेद प्रकाश पर दंगे भड़काने एवं हत्या के आरोप हैं। इन सभी पर ये आरोप सुल्तानपुरी में सुरजीत सिंह की हत्या के संबंध में तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी जिसके बाद दंगे भड़क गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed