फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anti national slogan raised again in jnu on friday night

जेएनयू में आधी रात लगे देश विरोधी नारे, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो

Sat, 09 Nov 2019 06:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Nov 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
anti national slogan raised again in jnu on friday night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में शुक्रवार रात एक बार फिर देश विरोधी नारे लगे हैं। कैंपस में आधी रात को छात्रों ने कश्मीर, पंजाब और बंगाल की आजादी के नारे लगाए। उधर विश्वविद्यालय प्रबंधन नारे लगाने वाले छात्रों की तलाश कर रहा है। इससे पहले नौ फरवरी 2016 को कैंपस में देश विरोधी नारे लगे थे। 

विज्ञापन


जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में शुक्रवार को नए हॉस्टल नियमों का विरोध धरना चल रहा था। छात्रों ने नए हॉस्टल नियमों के विरोध में एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट प्रो. वंदना गुप्ता को शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे से बंधक बनाया था। इसी धरने के बीच शुक्रवार आधी रात को छात्रों ने कश्मीर, पंजाबी, बंगाल की आजादी के नारे लगाए हैं। 
विज्ञापन


छात्रों ने कश्मीर मांगे आजादी, पंजाब बोला आजादी, यूपी बोला आजादी, अरुणाचल बोला आजादी और दिल्ली बोली आजादी के नारे लगाए। इस दौरान दर्जनों छात्रों की भीड़ भी मौजूद थी। जेएनयू के सुरक्षाकर्मी भी वहां मौजूद थे क्योंकि वह छात्रों के चंगुल में कैद एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट प्रो. वंदना गुप्ता की सुरक्षा में तैनात थे ताकि कोई छात्र उन्हें नुकसान न पहुंचा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो जेएनयू अधिकारियों से लेकर छात्रों के सोशल मीडिया पर अपलोड
देश विरोधी नारे लगाने का यह नया वीडियो जेएनयू अधिकारियों से लेकर छात्रों के सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की टीम में शामिल एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट प्रो. बुद्दा सिंह ने इस देश विरोधी नारे लगाने वाले वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है। 


इसके अलावा जेएनयू फेसबुक कंफेशन पेज पर भी छात्रों ने अपलोड कर दिया है। अधिकारियों से लेकर छात्रों द्वारा वीडियो वायरल होने के बाद भी अभी तक विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवायी गयी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मामले की आंतरिक जांच भी शुरू नहीं करवायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed