फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anshu prakash assault case police named kejriwal and sisodia as kingpin of criminal conspiracy

मुख्य सचिव मारपीट मामलाः चार्जशीट में सीएम केजरीवाल-सिसोदिया को बताया 'आपराधिक षड्यंत्र' का सूत्रधार

Thu, 20 Sep 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Sep 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
anshu prakash assault case police named kejriwal and sisodia as kingpin of criminal conspiracy
arvind kejriwal

दिल्ली में 19 फरवरी की रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की पिटाई मामले में दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के बारे में एक खुलासा हुआ है। इस चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को पूरे आपराधिक षड्यंत्र का सूत्रधार बताया है।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार दिल्ली की अदालत में 13 अगस्त को चार्जशीट दायर की थी। इस चार्जशीट में पुलिस ने आरोप लगाए हैं कि अंशु प्रकाश को आपराधिक नियत से छल कपट व दबाव बनाने के लिए बैठक में बुलाया गया था।
विज्ञापन


अदालत चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए 25 अक्टूबर को अपना फैसला सुना सकती है। 1300 पेज की इस चार्जशीट में जो सबसे सख्त धारा लगाई गई है वो धारा 506(2) है। इस धारा के अंतर्गत दोषी को 7 साल तक की सजा हो सकती है। पुलिस ने 13 आरोपियों पर आपराधिक षड्यंत्र रचने, सरकारी कर्मचारी का शोषण करने, जान से मारने की धमकी  देने व अन्य गंभीर धाराओं में आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दो विधायकों पर लगाए गंभीर आरोप

anshu prakash assault case police named kejriwal and sisodia as kingpin of criminal conspiracy
पुलिस ने अपनी चार्जशीट में आप विधायक प्रकाश जारवाल और अमानतुल्लाह पर मुख्य सचिव को गालियां देने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में दो विधायकों पर मुख्य सचिव को सोफा पर बिठाकर सर पर मारने का आरोप लगाया है। इस दौरान अंशु प्रकाश का चश्मा भी जमीन पर गिर गया जिस वह चौंक गए।

वहीं आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने पुलिस की चार्जशीट को मनगढ़ंत और फर्जी बताया है और पार्टी नेताओं पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed