एक और सर्वे में AAP ने मारी बाजी, BJP को पीछे छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी मीडिया के सबसे ताजा सर्वे ने आम आदमी पार्टी के लिए बढ़त का अनुमान जताया है। जी-तालीम के इस सर्वे में विधानसभा की 70 सीटों में से बीजेपी के खाते में 32 तो वहीं आम आदमी पार्टी के खाते में 34 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
वहीं कांग्रेस के खाते में महज 4 सीटें नजर आ रही है। जी मीडिया का दावा है कि अगर ऐसी स्थिति बनती है तो एक बार फिर आप और कांग्रेस की सरकार बन सकती है।
इससे पहले आजतक- सिसरो के सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी छलांग लगाते हुए बहुमत से बेहद आगे निकल गई है। इस सर्वे में आम आदमी पार्टी को 70 विधानसभा क्षेत्रों में से 38 से 46 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
वहीं बीजेपी को इस सर्वे में खासा नुकसान दिख रहा है। बीजेपी 19-25 सीटें मिलती हुई आंकड़ों में दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 0-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
इस सर्वे में भी है AAP के लिए अच्छी खबर
एचटी-सी फोर का सर्वे भी आप के पाले में नजर आ रहा है इस सर्वे में जहां आप को 36-41 सीटें मिलती दिख रही हैं। 27-32 सीटों तक बीजेपी सिमटती दिख रही है।
कांग्रेस की स्थिति में इस सर्वे में भी कोई खासा बदलाव नहीं है। इसके मुताबिक 2 से 7 सीटें कांग्रेस के खाते में आ रही हैं। वहीं एबीपी-नीलसन सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में 29 सीटें तो वहीं आप को 35 सीटें मिलने का अनुमान है।
वहीं कांग्रेस की स्थिति इस सर्वे में थोड़ी ठीक दिखती है इसमें कांग्रेस के लिए 6 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। इस सर्वे पर अगर यकीन करें तो आप महज एक सीट बहुमत से दूर है।
ये तस्वीर सच हुई तो हार जाएगी आप
दिल्ली में अगर IBN7 के सुपर सर्वे की बात करें तो यहां तस्वीर आम आदमी पार्टी के लिए चौंकाने वाली है। आइबीएन 7 का दावा है कि ये सर्वे दिल्ली में आप के फंड विवाद के बाद कराया गया है।
इस सर्वे के मुताबिक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के खाते में 36 सीटें, आप को 27 और कांग्रेस के लिए 7 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। आइबीएन 7 का ये सर्वे डाटामाइनेरिया के साथ किया गया है।
इंडिया टीवी-सी वोटर का सर्वे भी कुछ इसी तरह की तस्वीरें पेश कर रहा है। हालांकि इस सर्वे में बीजेपी और आप दोनों को ही एक-एक सीट का फायदा दिखाया गया है।
इस सर्वे में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 37 सीटें, आप को 28 और कांग्रेस को 5 सीटें मिल रही हैं। इस सर्वे में कांग्रेस को आईबीएन 7 के सर्वे से 2 सीटों का नुकसान है।
दा वीक का सर्वे भी आप के पक्ष में तस्वीर नहीं बना पा रहा है। इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 70 विधानसभा सीटों में से 36 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि आम आदमी पार्टी को 29 सीटें सर्वे में दिखाई गई हैं। वहीं कांग्रेस के लिए 0-2 सीटें मिलने का अनुमान इन आंकड़ो में लगाया गया है।