फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another scorched youth dies during treatment, owner and contractor arrested

Fire in Delhi: एक और झुलसे लड़के ने तोड़ा दम, मालिक और ठेकेदार गिरफ्तार

Thu, 03 Nov 2022 02:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Nov 2022 02:58 PM IST
सार

दिल्ली के  नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जूता-चप्पल फैक्टरी में हुए हादसे में झुलसे एक और युवक की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को ही मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक साहिल गर्ग और ठेकेदार वासुदेव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Another scorched youth dies during treatment, owner and contractor arrested
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के  नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जूता-चप्पल फैक्टरी में हुए हादसे में झुलसे एक और लड़के ने इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त समीर (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। आग में मरने वाली की संख्या अब तीन हो गई है। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक साहिल गर्ग और ठेकेदार वासुदेव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद सोनू ठाकुर और अंकित कुमार का शव परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


बाहरी-उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 18 लोग झुलस गए थे। इनमें 10 लोगों को सफदरजंग अस्पताल और 8 को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार देर रात को समीर नामक लड़के ने दम तोड़ दिया। समीर परिवार के साथ नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में रहता था। इसके परिवार में पिता असलम व अन्य सदस्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी अस्पताल में भर्ती अन्य लोगों में करीब 10 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। यह सभी 40 फीसदी से अधिक झुलसे हैं। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि जूता बनाने वाली मशीन की केबल फटने से उसमें चिंगारी निकली थी, जो पास में केमिकल के ड्रम पर गिरी और अचानक तेजी से आग फैल गई। 

अचानक आग फैलने से वहां काम कर रहे 20 मजदूर वहीं फंस गए। बाकी मंजिलों पर मौजूद मजदूर व अन्य लोग सुरक्षित बाहर आ गए। अंदर फंसे बाकी लोगों को दमकल कर्मियों ने एक-एक कर उनको बाहर निकाला। आग बुझाने की प्रक्रिया में करीब साढ़े पांच घंटे का समय लगा। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान फैक्टरी में भारी लापरवाही पाई गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। फैक्टरी में एक जीना होने के अलावा उस पर भी सामान रखे होने का पता चला है। 

छोटी जगह में जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों के काम करने की भी बात सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि मुंडका इलाके में 13 मई 2022 को हुए हादसे में भी लगभग इसी तरह की खामियां थी, जिसकी वजह से कुल 27 लोगों की जान चली गई थी। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे और भी धाराएं एफआईआर में जोड़ी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed