फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another died in coil fire seven lives have been lost so far

Delhi: कॉइल से आग में एक और ने तोड़ा दम, अब तक जा चुकी है सात की जान, मकान मालिक पर केस दर्ज

Sun, 02 Apr 2023 06:30 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Apr 2023 06:30 AM IST
सार

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार तड़के मच्छर भगाने वाली कॉइल से आग लगने के मामले में मृतकों की संख्या सात हो गई है।

विज्ञापन
Another died in coil fire seven lives have been lost so far
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार तड़के मच्छर भगाने वाली कॉइल से आग लगने के मामले में मृतकों की संख्या सात हो गई है। शुक्रवार देर रात जीटीबी अस्पताल में भर्ती जहरुल नदाब (50) ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। वहीं जांच में पुलिस को पता चला है कि तीन मंजिला इमारत में धुंआ निकलने का कोई रास्ता नहीं था। हादसे के समय पूरे घर में अंधेरा था। ऐसे में लोगों को बचने का रास्ता नहीं मिला और दम घुटने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने मकान मलिक के खिलाफ लापरवाही से मौत व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल, इमारत को सील कर दिया गया है। पुलिस बाकी किराएदारों के बयान दर्ज कर रही है।

विज्ञापन

 


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी जहरुल तीसरी मंजिल पर गांव के तीन अन्य लोग जहीउद्दीन, मती-उर-रहमान और शेख मकबूल के साथ रहता था। जहरुल का परिवार गांव में रहता है। परिवार में पत्नी मोहनूर बेबी, एक बेटा व पांच बेटियां हैं। जहरुल दिल्ली में रिक्शा चलाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


परिजन उसका शव पश्चिम बंगाल ले गए हैं। शुक्रवार तड़के मच्छर भगाने वाली कॉइल से लगी आग के बाद दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक बच्चा हमजा भी शामिल था। देर रात को मरने वालों की संख्या सात हो गई। फिलहाल अस्पताल में सोनी (15) का इलाज जारी है। बाकी अजमत, ताजू और मती-उर-रहमान को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

 

गर्भवती थी निशा, 4 माह पूर्व हुई थी शादी
हादसे में निशा उर्फ निशू और पति दिनेश की मौत हो गई थी। करीब चार माह पूर्व ही दिनेश और निशा की शादी हुई थी। दोनों सोनीपत के सेक्टर-12 में रहते थे। फिलहाल, दिनेश पत्नी को लेकर बहन पूजा के घर घूमने आया था। निशा डेढ़ माह की गर्भवती थी। दिनेश के जीजा जयप्रकाश ने बताया कि पिछले रविवार को उनके बच्चे का मुंडन था। 

 

साला-सलज दिल्ली आए थे। जयप्रकाश ने दिनेश से कहा कि दोनों कुछ दिन यहां रुक जाएं तो वे यूपी गांव चले जाएंगे। दिनेश और निशा इसके लिए तैयार हो गए। शुक्रवार को जब जयप्रकाश और पत्नी पूजा को दोनों की मौत का पता चला तो उनके होश उड़ गए। दोनों भागते हुए दिल्ली पहुंचे। दोनों को मलाल था कि उन्होंने भाई-भाभी को यहां क्यों छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed