फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another church in the capital were targeted in new delhi.

दिल्लीः एक और चर्च को बनाया गया निशाना

Thu, 15 Jan 2015 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Jan 2015 08:51 AM IST
विज्ञापन
Another church in the capital were targeted in new delhi.

राजधानी में चर्च को निशाना बनाए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। दो घटनाएं पहले हो चुकी हैं, अब विकासपुरी स्थित एक चर्च में बुधवार तड़के कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने चर्च परिसर में लगी मां मरियम की मूर्ति को क्षति पहुंचाई। घटना की जानकारी सुबह हुई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आउटर रिंग रोड, विकासपुरी इलाके में चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ ग्रेसस है। यहां बलराज फादर हैं। फादर चर्च के ऊपर बने एक कमरे में रहते हैं। रोजाना सुबह 7.00 बजे चर्च में प्रार्थना होती है। सुबह करीब 6.30 बजे फादर जब प्रार्थना की तैयारी के लिए नीचे आए तो उन्होंने देखा कि चर्च परिसर में बाहर की ओर लगी मां मरियम की मूर्ति को किसी ने क्षति पहुंचाई थी।

विज्ञापन


मूर्ति को कवर करने वाले शीशे को भी तोड़ दिया गया था। फादर ने फौरन चर्च परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। उसमें पता चला कि सुबह करीब 4.19 बजे एक युवक स्कूटर से चर्च पहुंचा। मां मरियम की मूर्ति को सलाम करने के बाद उसने लोहे के पाइप से मूर्ति के बाहर लगा शीशा तोड़ दिया। इसके बाद वह चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके करीब 15 मिनट बाद वह एक अन्य सिख (सरदार) युवक के साथ पहुंचा। सिख युवक अलग बाइक पर मौजूद था। आरोपियों ने मां मरियम की मूर्ति को जमीन में गिरा दिया। उनकी मूर्ति से माला भी खींच ली। बाद में दोनों आरोपी फरार हो गए। इधर, सात बजे जब लोग प्रार्थना के लिए पहुंचे तो उन्होंने हंगामा किया।


लोगों ने पीरागढ़ी की मुख्य सड़क को जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें वहां से हटाया। फादर बलराज का कहना है कि यह चोरी का प्रयास कतई नहीं है, चर्च को जानबूझकर क्षति पहुंचाई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed