Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another accused arrested in fake marksheet case at Monad University

मोनाड यूनिवर्सिटी: फर्जी मार्कशीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद

Mon, 19 May 2025 11:00 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 19 May 2025 11:00 PM IST
सार

यह पूरा गिरोह संगठित रूप से कार्य कर रहा था। इससे जुड़े अन्य तार भी जोड़कर इनके गिरोह के दूसरे राज्यों में बैठे साथियों को भी दबोचने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Another accused arrested in fake marksheet case at Monad University
आरोपी राजेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोनाड विश्वविद्यालय के फर्जी मार्कशीट मामले में एसटीएफ और पिलखुवा पुलिस ने वांछित आरोपी राजेश निवासी मुकेश कॉलोनी बल्लभगढ़ फरीदाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने उसे फरीदाबाद से हाई स्ट्रीट 81 मॉल से गिरफ्तार किया। उसके पास से टीम ने मोनाड विश्वविद्यालय की 957 ब्लैंक मार्कशीट, 223 ब्लैंक सर्टिफिकेट और 575 ब्लैंक प्रोवेजन सर्टिफिकेट, दो प्रिंटर, कारटेज, मानोग्राम सील का एक बंडल, एक कंप्यूटर के अलावा 49 फर्जी बनी हुई मार्कशीट भी बरामद की हैं।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि राजेश पूर्व में पकड़े गए संदीप सहरावत का साथी था और दोनों मिलकर मार्कशीट को छापने का कार्य करते थे। संदीप के पकड़े जाने के बाद राजेश फरार हो गया था। जिसके लिए एसटीएफ और पिलखुवा पुलिस की टीम तलाश में जुटी थी। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी निशानदेही पर यह सामान बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह पूरा गिरोह संगठित रूप से कार्य कर रहा था। इससे जुड़े अन्य तार भी जोड़कर इनके गिरोह के दूसरे राज्यों में बैठे साथियों को भी दबोचने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि मोनाड विश्वविद्यालय में एसटीएफ की टीम ने शनिवार को छापा मारकर यहां से चेयरमैन विजेंद्र सिंह समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed