फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anna writes letter to arvind kejriwal and shows his anger on removal of donation list from website

केजरीवाल के सीएम बनने के बाद पहली बार अन्ना ने लिखा पत्र, लगाई डांट

Sat, 24 Dec 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Dec 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
anna writes letter to arvind kejriwal and shows his anger on removal of donation list from website
अन्ना हजारे ने केजरीवाल को ल‌िखा पत्र और जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला

समाजसेवी अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नाराजगी भरा पत्र लिखा है। अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी के चंदे की जानकारी सार्वजनिक न होने पर एतराज जताया है।

विज्ञापन


अन्ना ने कहा है कि आम आदमी पार्टी भी अब दूसरी राजनीतिक पार्टियाें की कतार में शामिल होती जा रही है। साथ ही सवाल भी किया है कि क्या देश में स्वराज लाने का यह तरीका ठीक है।
विज्ञापन


इससे पहले आप को चंदा बंद करने की मुहिम शुरू करने जा रहे पार्टी के पूर्व एनआरआई समर्थकों ने अन्ना हजारे से मुलाकात की थी। अमेरिका के चिकित्सक मुनीष रायजादा की अगुवाई में शनिवार को राजघाट से अभियान शुरू होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल राजघाट से शुरू होगा चंदा बंद सत्याग्रह

anna writes letter to arvind kejriwal and shows his anger on removal of donation list from website
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala

इन लोगों ने अन्ना हजारे से अभियान शुरू करने की वजह बताई। इसमें सबसे बड़ी आपत्ति वेबसाइट से चंदे की  लिस्ट हटा लेने की थी। साथ ही पार्टी के भ्रष्टाचार की दलदल में फंसने का आरोप भी एनआरआई समर्थकों ने लगाया।

इसके आधार पर अन्ना हजारे ने शुक्रवार अरविंद केजरीवाल पत्र लिखा है। अन्ना ने केजरीवाल को पहली बार पत्र लिखने की बात करते हुए कहा है कि राजघाट से आप को चंदा बंद सत्याग्रह की शुरुआत बेहद दुखद घटना है। उन्होंने लिखा है कि आप ने जनता को एक-एक पाई का हिसाब देने का वादा किया था। लेकिन वह वादे नहीं निभाए गए।

कल राजघाट से शुरू होगा चंदा बंद सत्याग्रह
मुनीष रायजादा ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि शनिवार सुबह राजघाट से चंदा बंद सत्याग्रह की शुरुआत होगी। इस मौके पर कुछ एनआरआई सदस्य, आईएसी से जुड़े लोग व आप की नीतियों से नाराज कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूरी टीम कनॉट प्लेस, जंतर मंतर जैसी जगहों पर घूमेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed