फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anna at Jantar Mantar today, troops morale boost.

केंद्र पर बिफरे अन्ना, अगले दो महीने में घूमेंगे देश

Sun, 26 Jul 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Jul 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
Anna at Jantar Mantar today, troops morale boost.

अन्ना हजारे ने दिल्ली के जंतर-मंतर से रविवार को पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों से संसद की कार्यवाई नहीं चल रही है।

विज्ञापन


संसद की एक दिन की कार्यवाई पर कितना पैसा खर्च होता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमसे कई वादे किए गए लेकिन उनमें से पूरे कितने किए गए?
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी हमारे पास दो महीने का समय है और इस दौरान हम पूरे देश में घूमेंगे और देशवासियों को जगाने की कोशिश करेंगे।

बता दें कि रविवार को अन्ना हजारे पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे।

कारगिल दिवस पर मैराथन का आयोजन

Anna at Jantar Mantar today, troops morale boost.

वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे रिटायर्ड फौजियों को काफी लोगों का समर्थन मिल रहा है। शनिवार को रेवाड़ी से सैकड़ों की संख्या में जय हिंद सेना के कार्यकर्ता उनके समर्थन में पहुंचे।

वहीं, रविवार को समाजसेवी अन्ना हजारे भी जंतर-मंतर यहां पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूरे भारत से उन्हें समर्थन मिल रहा है। सरकार जल्द नहीं चेती तो उन्हें बुरे नतीजे भुगतने होंगे। उन्होंने कारगिल दिवस पर मैराथन का भी आयोजन किया।

जय हिंद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जय हिंद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग फौजियों से मिले। उनकी हर लड़ाई में  कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का आश्वासन दिया।

जल्द फैसला न होने पर व्यापक होगा आंदोलन

Anna at Jantar Mantar today, troops morale boost.

साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के मसले पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा।

उधर, रिटायर्ड फौजी गुरुचरण सिंह सिद्धू ने बताया कि आंदोलन को पश्चिमी यूपी सहित पूरे देश से भारी समर्थन मिल रहा है। आने वाले दिनों में काफी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि रविवार को अन्ना हजारे उनके समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे। मैराथ्‍ान सुबह धौलाकुआं स्थित डीओएसआई से शुरू होकर इंडिया गेट से होते हुए जंतर-मंतर पर खत्म हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed