{"_id":"5775217d4f1c1bf16b79a78c","slug":"animal-squads-will-hold-lineage-cow-cowshed-with-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":" पशु दस्तों के साथ पुलिसकर्मी भी गौवंश को पकड़वाकर भेजेंगे गौशाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु दस्तों के साथ पुलिसकर्मी भी गौवंश को पकड़वाकर भेजेंगे गौशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम और पशु दस्तों के साथ अब पुलिस कर्मी भी सड़कों पर घूमने वाली गायों को पकड़कर गौशाला भिजवाने का काम करेंगे। हरियाणा गौसेवा आयोग के अध्यक्ष ने अफसरों के साथ बैठक कर इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। बैठक में लिए गए
विज्ञापन
निर्णय के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में सड़कों व पार्कों में घूमने वाले गौवंश को पकड़कर मवई गौशाला में 500, गोपाल गौशाला में 200 एवं ऊंचा गांव गौशाला में 100 गौवंश को निगम द्वारा विशेष अभियान के तहत भिजवाया जायेगा। इस कार्य में पुलिस विभाग, नगर निगम के तीनों पशु दस्तों की सुरक्षा हेतु सहयोग करेगा।
विज्ञापन
निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि नगर निगम एक से 15 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र से गौवंश को पकडकां उक्त गौशालाओं में भिजवाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने इस संबंध में शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में घूमते पाए जाने वाले सभी गौवंश को निगम के पशुदस्तों को पकड़वाने में सहयोग करें और अपने किसी भी गौवंश को आवारा न घूमने दें।
अन्यथा निगम के पशु दस्ते द्वारा उन्हें पकड़कर गौशाला भेज दिया जायेगा। यदि मालिक अपने गौवंश को छुड़वाने आयेगा तो उससे 5100 रुपये जुर्माना और 150 रुपये प्रतिदिन खुराक के वसूले जायेंगे।