फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anil Pandit election victory

अनिल पंडित के सिर जीत का सेहरा

Sat, 18 Jan 2014 11:08 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 18 Jan 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
Anil Pandit election victory

बार एसोसिएशन चुनाव में अनिल पंडित ने अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली है। अनिल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दर्शनानंद गौड़ को 470 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया।

विज्ञापन


अनिल पंडित को 1053 वोट मिले जबकि दर्शनानंद गौड़ को 583 वोट ही मिल सके। बार सचिव पद पर योगेंद्र सिंह ने 1086 वोट हासिल करके कब्जा जमा लिया। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र चौहान को सिर्फ 603 वोट ही मिल पाए।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन पद के लिए इस बार 6 अधिवक्ता मैदान में थे। इनमें संतोष कुमार 307 वोट हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे जबकि भोपाल सिंह यादव को 270 वोट हासिल हुए। मोहनपाल रावत को 33 और मदनलाल को मात्र 7 वोट मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के सभी पदों के लिए शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से मतदान शुरू हुआ। कड़कड़ाती सर्दी के बावजूद सुबह से ही अधिवक्ताओं की भीड़ अपने मत का प्रयोग करने पहुंच गई थी। ऐसे में ठंडे मौसम के बावजूद चुनावी माहौल गरम रहा। कुल 2511 अधिवक्ताओं को वोट डालना था।

इनमें से मात्र 2263 अधिवक्ताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया। वीआईपी मतदाता के रूप में राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप और भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह ने भी वोट डाला।

मतदान की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चली। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कचहरी परिसर को पुलिस छावनी बना दिया गया था। शाम 6 बजे से मतगणना शुरू हुई। पौने 10 बजे सभी पदों के लिए रिजल्ट घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर अनिल पंडित के नाम की घोषणा के साथ ही उनके समर्थक खुशी से झूम उठे।


ढोल बजाकर समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। जीत की घोषणा के समय अनिल पंडित मौके पर नहीं थे। समर्थकों ने फोन पर उन्हें और उनके साथी राकेश त्यागी कैली को जीत की सूचना दी। इसके बाद ही वह मौके पर पहुंचे।

नई बार एसोसिएशन में यह भी हैं पदाधिकारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - मोहम्मद अनी (812 वोट)
कनिष्ठ उपाध्यक्ष - अनिल कुमार लांबा (1080 वोट)
कोषाध्यक्ष - बलराज सिंह चौहान (1478 वोट)
सहसचिव (प्रशासन) - सचिन शर्मा (1566 वोट)
सहसचिव (पुस्तकालय) - जोगेंद्र कुमार शर्मा (1070 वोट)
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य - मुकुल त्यागी, शैलेंद्र कुमार चिकारा और महेंद्रपाल यादव (निर्विरोध)
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य - शबनम खान, शफीकुर्ररहमान और मनोज कुमार शर्मा (निर्विरोध)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed