फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anil Dujana gang member s property worth more than one crore seized

Noida: अनिल दुजाना गैंग के सदस्य की एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, अभी पुलिस और कसेगी शिकंजा

Wed, 31 May 2023 11:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 31 May 2023 11:47 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी पर करीब चार वर्ष पूर्व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। बदमाश की अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Anil Dujana gang member s property worth more than one crore seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित धूम मानिकपुर गांव के पास अनिल दुजाना गैंग के बदमाश राजू पंडित के वेयर हाउस को पुलिस ने सील कर दिया है। इसकी कीमत 1.04 करोड़ बताई गई है। पुलिस ने आरोपी पर करीब चार वर्ष पूर्व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। बदमाश की अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि यह संपत्ति अपराध के माध्यम से कमाई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि धूम मानिकपुर निवासी राजू पंडित का आमका रोड पर खसरा संख्या 2813 पर क्षेत्रफल 0.3130 हेक्टेयर वेयरहाउस है। आरोपी ने धमकी देकर अनिल दुजाना के नाम पर यह संपत्ति अर्जित की थी। बिसरख कोतवाली टीम ने बुधवार को गांव धूम मानिकपुर के पास आमका रोड स्थित वेयर हाउस पर सील कर दिया गया है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की संपत्तियों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed