Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aniket and Deepika won medals at the Commonwealth Karate Championships for the seventh time.

Delhi NCR News: अनिकेत और दीपिका ने सातवीं बार कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में जीते पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड में अनिकेत ने एक स्वर्ण व एक रजत और दीपिका ने जीते दो रजत व पांच कांस्य पदक हासिल किए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारतीय कराटे खिलाड़ी अनिकेत गुप्ता और दीपिका धीमान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 12वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप 2026 में पदक जीतकर लगातार सातवीं बार अपनी सफलता का सिलसिला कायम रखा। इसके अलावा दोनों ने इंग्लैंड में आयोजित 12वीं सेंट्रल इंग्लैंड इंटरनेशनल ओपन चैंपियनशिप में भी पदक हासिल किए।


कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में अनिकेत गुप्ता ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, दीपिका धीमान ने दो रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने 2011 से 2026 तक लगातार सात कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। दीपिका जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत, दक्षिण एशिया और एशिया की एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन




इससे पहले दो नवंबर को इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ वॉर्सेस्टर में आयोजित सेंट्रल इंग्लैंड इंटरनेशनल ओपन चैंपियनशिप में भी भारतीय खिलाड़ियों ने दम दिखाया। इस प्रतियोगिता में अनिकेत ने एक रजत पदक, जबकि दीपिका ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन




कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 23 देशों के 595 एलीट खिलाड़ियों और 129 क्लबों के 1,723 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं, सेंट्रल इंग्लैंड प्रतियोगिता में 15 देशों के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed