{"_id":"682a10050a60a529170d7ae5","slug":"angry-with-love-marriage-girl-brother-killed-young-man-police-arrested-four-accused-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका का भाई बना काल: शादी के लिए राजी नहीं थे परिजन, पेचकस से युवक का रेता गला; खेत में मिला खून से सना शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका का भाई बना काल: शादी के लिए राजी नहीं थे परिजन, पेचकस से युवक का रेता गला; खेत में मिला खून से सना शव
Sun, 18 May 2025 10:21 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 18 May 2025 10:21 PM IST
सार
दिल्ली में पानी का प्लांट चलाने वाले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि युवक की लव मैरिज होने वाले थी और लड़की के घर वाले राजी नहीं थे।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा हरिदास नगर इलाके में पानी का प्लांट चलाने वाले अवनीश सक्सेना की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मृतक का होने वाला साला भी शामिल है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अवनीश का 17 मई को प्रेम विवाह होना था। लड़की पक्ष के लोग इस शादी के लिए राजी नहीं थे। लड़की के भाई ने अवनीश को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। बाद में उसका शव ढिचाऊं गांव के खेत में मिला।
विज्ञापन
गर्दन पर पेचकस से वार किया गया
अवनीश अपने परिवार के साथ नांगली विहार इलाके में रहता था। वह इलाके में पानी का प्लांट चलाता था। 14 मई को पुलिस को ढिचाऊं गांव के पास एक बुलेट लावारिस हालत खड़ी होने की जानकारी मिली। आसपास के इलाके में तलाशी लेने पर खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर पेचकस से वार किया गया था। मृतक के पास से मिले दस्तावेज से उसकी पहचान अवनीश सक्सेना (30) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
लड़की के भाई ने उसे फोन किया था
इसके बाद पुलिस अवनीश के घर पर पहुंची। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि अवनीश की 17 मई को शादी होने वाली थी। शाम में लड़की के भाई ने उसे फोन किया था। उसने बताया कि मुंडका से पैसे लेने हैं और कपड़े भी खरीदने हैं। उसके बाद अवनीश बुलेट पर सवार होकर घर से निकल गया। परिवार वालों ने बताया कि उसके जाने के कुछ देर बाद ही उसका फोन बंद हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
लड़की के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया
पुलिस ने जांच के दौरान अवनीश के होने वाले ससुराल के दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की, जिसमें पता चला कि अवनीश के ससुराल वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। अवनीश के दबाव देने पर लड़की के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तकनीकी जांच की मदद से रविवार को लड़की के भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए इनसे पूछताछ किए जाने की बात कही है।