फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   angry people beat teachers sprinkled oil on the car and burnt it due to no payment of scholarship money in jha

UP: छात्रवृत्ति का पैसा न आने से नाराज लोगों ने शिक्षकों को पीटा, गाड़ी को तेल छिड़ककर फूंका

Mon, 11 Sep 2023 10:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Sep 2023 10:31 PM IST
सार

जान बचाकर दोनों अध्यापक सीधे रक्सा थाने पहुंचे। सूचना मिलने पर रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी वहां से भाग निकले।

विज्ञापन
angry people beat teachers sprinkled oil on the car and burnt it due to no payment of scholarship money in jha
शिक्षक की मोटर साइकिल लोगों ने जलाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी स्थित रक्सा के सिमरा गांव में छात्रवृत्ति को लेकर स्थानीय लोगों का सरकारी विद्यालय में तैनात दो शिक्षकों से विवाद हो गया। आरोपियों ने दोनों अध्यापकों को पहले घेरकर बुरी तरह पीटा, उसके बाद उनकी बाइक में तोड़फोड़ करके उसे आग के हवाले कर दिया। अध्यापकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन, तब तक आरोपी भाग निकले। अध्यापकों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

13 सितंबर से निपुण भारत अभियान के तहत परीक्षा होनी है। परीक्षा में अधिक से अधिक छात्रों को शामिल कराने के लिए सिमरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक मृत्युंजय चतुर्वेदी पुत्र प्रमोद चतुर्वेदी निवासी प्रेमगंज अपने साथी अध्यापक अंबरीश कुमार गुप्ता पुत्र जवाहर लाल गुप्ता निवासी छुट्टू का बागीचा थाना कोतवाली के साथ सोमवार दोपहर एक बजे गांव में गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृत्युंजय ने पुलिस को बताया जैसे ही वह लोग रामवीर कुशवाहा, इंदर यादव के घर के पास पहुंचे वहां करीब एक दर्जन लोग आ गए। यह लोग बच्चों की छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत करने लगे। अध्यापकों ने छात्रवृत्ति खाते में पहुंच जाने की बात कही लेकिन, रामवीर और इंदर नाराज हो गए और गाली-गलौच करने लगे। मृत्युंजय और रामवीर में विवाद हो गया। गुस्साए गांव के लोगों ने दोनों अध्यापकों पर हमला बोल दिया। मारपीट करने के साथ ही उनके कपड़े फाड़ दिए। दोनों अपनी मोटर साइकिल छोड़कर भाग निकले। गुस्साए गांव वालों ने उनकी मोटर साइकिल में तोड़फोड़ करके पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

उधर, जान बचाकर दोनों अध्यापक सीधे रक्सा थाने पहुंचे। सूचना मिलने पर रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी वहां से भाग निकले। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed