फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anger descended on even-odd, coming threatening calls.

दिल्ली : 'नहीं बंद किया ऑड-ईवन तो आग लगाकर दे दूंगा जान'

Sun, 03 Jan 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jan 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Anger descended on even-odd, coming threatening calls.

सर, मैं न्यू ईयर पर परिवार के साथ घूमने के लिए दिल्ली से बाहर आया हूं। मुझे 4 जनवरी को वापस दिल्ली आना है, लेकिन मेरे कार का आखिरी नंबर ‘5’ विषम है, तो मुझे दिल्ली में एंट्री मिलेगी क्या?

विज्ञापन


सम-विषम योजना लागू होने के बाद सरकार की हेल्पलाइन नंबर पर ऐसे सवालों की भरमार है। कुछ जानकारी ले रहे हैं, तो कुछ ऐसे भी लोग हैं।

जो गुस्सा दिखाने के साथ योजना वापस नहीं लेने पर आग लगाकर जान देने की धमकी तक दे रहे हैं। शिकायतों और सुझावों की भी भरमार है।

दिल्ली सरकार ने परिवहन विभाग के पहले से चल रहे दो हेल्पलाइन नंबर 011-41400400, 42400400 को सम-विषम की जानकारी लेने के लिए भी खोल दिया है।

शिकायतों का लगा अंबार

Anger descended on even-odd, coming threatening calls.

इसके बाद इस पर फोन कॉल की भरमार हो गई है। दो दिनों में हेल्पलाइन नंबर पर कुल 5700 से ज्यादा कॉल आई। यह अन्य दिनों की तुलना में 40 फीसदी अधिक है।

इनमें 80 फीसदी कॉल ऐसी है, जो सिर्फ सम-विषम से संबंधित जानकारी लेने के लिए आई है। एनसीआर से आने वाले कॉल की संख्या सबसे ज्यादा है।

हेल्पलाइन नंबर पर ऑटो चालकों की शिकायतें भी मिल रही हैं, लेकिन आम दिनों की तुलना में यह कम है। ज्यादातर शिकायतें शाम के समय आई हैं।

इसमें रिफ्यूजल और ज्यादा किराए की शिकायतें हैं। बसें नहीं मिलने और लंबा इंतजार कम होने पर बधाई देने के लिए भी फोन आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रेगनेंट हूं, क्या पति बाइक पर जाएं'

Anger descended on even-odd, coming threatening calls.

हेल्पलाइन नंबर पर एक महिला ने फोन कर कहा कि वह प्रेगनेंट है। उन्हें डॉक्टर के यहां रूटीन चेकअप कराने जाना है। सिंगल वूमन ड्राइवर को छूट है।

वह गाड़ी चलाकर तो जा सकती है, लेकिन उसके पति साथ नहीं जा सकते। ऐसे में पति बाइक से जाएं और मैं कार से। एक ही काम और एक जगह जाने के लिए दो वाहन ले जाना पड़ रहा है। इस योजना का फायदा क्या।

एक अन्य महिला ने फोन किया है कि महिलाओं को कार पूलिंग की सुविधा मिलनी चाहिए। अगर कोई पुरुष या महिला ड्राइवर के साथ जाना चाहे, तो जाने दिया जाए। यही नहीं एक ने नाराजगी जताई की सीएनजी को छूट दी, तो एलपीजी गैस से चलने वाले वाहन क्यों नहीं।

विज्ञापन

'बंद करो योजना नहीं सड़क पर आग लगा लूंगा'

Anger descended on even-odd, coming threatening calls.

एक शख्स ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके इस योजना को वापस नहीं लेने पर सड़क पर आग लगाकर जान देने तक की धमकी दे डाली।

उसने कहा कि इसके चक्कर में उसे क्लाइंट से मिलने गुड़गांव जाने में बेहद दिक्कत हुई। उसे 17 घंटे से ज्यादा समय सफर और ऑफिस के लिए देना पड़ रहा है।

तो क्या करें, इस चक्कर में घर ना जाएं। उसने कहा कि मान जाओ, इस योजना को वापस लो या फिर सड़क पर आग लगा लूं, तभी मानोगे। एक ने यह नाराजगी जताई की सीनियर सिटीजन को छूट क्यों नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed