फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Angad Ravan in the Ramlila will communicate in the language of Pakistan Bnnuwali

रामलीला में पाकिस्तान की भाषा में होगा रावण अंगद का संवाद

Wed, 05 Oct 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 05 Oct 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
Angad Ravan in the Ramlila will communicate in the language of Pakistan Bnnuwali
रामलीला - फोटो : अमर उजाला

बेशरम जिस घर विच ठेड़े जिया लाल हो गए, अपणे पिओ दे कातिल दा प्रणया ओ दलाल हो गए। दुजेया ने घर ने झगड़े रावण ना छेड़ तू, पहले अपणे निमेड़ तू। यह भाषा आपको पंजाबी सी लग सकती है, लेकिन यह पंजाबी भाषा नहीं है।

विज्ञापन


यह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के बन्नू जिले की बन्नूवाली भाषा है। सात अक्तूबर को शहर में जागृति रामलीला कमेटी द्वारा होने वाले रामलीला मंचन के रावण अंगद संवाद में यह भाषा आपको सुनने में मिलेगी। शहर में तीसरी बार बन्नूवाली भाषा में रामलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन


पहले सीता स्वयंवर का मंचन इस भाषा में किया गया था। बताया जा रहा है कि बन्नूवाली भाषा में रामलीला मंचन देखने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होते हैं। वर्ष 1947 में भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान के बन्नू जिले की भाषा फरीदाबाद एवं दिल्ली तक पहुंच गई। बड़ी संख्या में लोगों ने फरीदाबाद को अपना निवास स्थान बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना सब कुछ छोड़कर वह यहां पर आ गए, लेकिन वह अपनी भाषा को आज तक जिंदा रखे हुए हैं। वह रामलीला के माध्यम से बन्नूवाली जुबां के बारे में लोगों को बताते हैं।  

रामलीला कमेटी से जुड़े ओमप्रकाश कहते हैं कि रामलीला के संवाद लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। रामलीला एक ऐसा मंच है जहां से सामाजिक सद्भाव, हिंदू मुस्लिम एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया जाता है। 


कमेटी के योगेश भाटिया ने बताया कि पाकिस्तान के खैबर पख्तून ख्वाह प्रांत का बन्नू जिला तो बंटवारे के दौरान छोड़ दिया। लेकिन वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी को उस भाषा के बारे में बताना चाहते हैं। उस भाषा को खोने नहीं देना चाहते हैं। बन्नूवाली जुबां हम सब लोगों के बीच अभी जिंदा है। रामलीला मंचन के माध्यम से आमजन इस भाषा से रूबरू होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed