{"_id":"69d55130756eab13b701ebd4","slug":"andhaki-village-remains-untouched-by-development-villagers-troubled-due-to-waterlogging-on-the-roads-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-111125-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विकास से अछूता आंधाकी गांव, रास्तों में जलभराव के कारण ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विकास से अछूता आंधाकी गांव, रास्तों में जलभराव के कारण ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
लोगों ने पंचायत विभाग पर विकास कार्यों में लापरवाही का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के गांव आंधाकी में विकास कार्यों की कमी और गंदगी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। दशकों पहले बनाई गई गांव की अधिकतर गलियों और रास्तों में जमा गंदा पानी न केवल लोगों के आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि स्वच्छता अभियान की भी पोल खोल रहा। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर लंबे समय से जलभराव के कारण कीचड़ फैला है, जिससे ग्रामीणों को यहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत विभाग गांव के विकास को लेकर गंभीर नहीं है। ग्रामीणों द्वारा कई बार-बार शिकायतें देने के बावजूद न तो जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जा रही है और न ही सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। गांव के मुख्य रास्तों पर गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मुख्य रास्ते में हर समय गंदा पानी भरा रहता है जिससे यहां से पैदल नहीं निकला जा सकता। मुख्य रास्ते में जलभराव को लेकर न तो ग्राम पंचायत गंभीर है और ना ही पंचायत विभाग। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। गांव की बीपीएल कालोनी के पास पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे किए जा रहे है। इस संबंध में शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए, सड़कों की मरम्मत कराई जाए और पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटवाए जाएं। साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में विकास कार्यों को गति मिल सके।
रास्तों में जलभराव की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर रास्तों में गंदा पानी भरा हुआ है तो जल्द की पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही रास्ते में साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
- कपिल सिंगला, बीडीपीओ पुन्हाना।