{"_id":"5793c13b4f1c1bac59c4c571","slug":"and-arbitrary-due-to-the-flat-on-time-performance-against-builders","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर फ्लैट नहीं देने और मनमानी के चलते किया बिल्डरों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर फ्लैट नहीं देने और मनमानी के चलते किया बिल्डरों के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बायर्स
- फोटो : अमर उजाला
शहर में शनिवार को दो बिल्डरों के खिलाफ बायर्स ने प्रदर्शन किया। इसमें ग्रेनो वेस्ट में चल रहे प्रोजेक्ट एग्जोटिका और सेक्टर-76 में आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट के बायर्स शामिल रहे।
विज्ञापन
ये समय पर फ्लैट न देने और शर्तों में मनमानी के खिलाफ नाराज हैं।एग्जोटिका के बायर्स ने सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में बिल्डर के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वे सभी प्रबंधकों से बातचीत करने गए थे।
विज्ञापन
दरअसल, उनको फाइनल पजेशन के लिए नियम व शर्तों पर हस्ताक्षर करने हैं। लेकिन, उनसे मनमाने शर्तों पर हस्ताक्षर कराया जा रहा है। इस वजह से बायर्स नाराज हैं।
विज्ञापन
इसे देखते हुए शनिवार को उन्होंने बिल्डर कंपनी के निदेशक व महाप्रबंधक से बातचीत की। वहां मौजूद 135 बायर्स ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। इसके अलावा सेक्टर-62 में आम्रपाली के कार्यालय बायर्स ने भी जमकर प्रदर्शन किया।
यह सभी समय से पजेशन न देने से नाराज दिखे। बायर्स ने बताया कि 2011 में बुकिंग कराने के बाद 2014 में पजेशन देने का वादा किया गया था। लेकिन, 2016 का आधा वर्ष बीत चुका है। बावजूद इसके अभी पजेशन की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।
खास बात यह कि बिल्डरों की मनमानी का असर बायर्स की आर्थिक हालत पर भी पड़ रहा है। एक ओर बैंक का किश्त और दूसरी ओर बच्चों व परिवार का खर्च वहन करना मुश्किल हो रहा है।
कुछ बायर्स ने देरी पर पेनाल्टी तक की मांग की है। लेकिन, यह भी उन्हें नहीं मिला है। 30 जुलाई को कंपनी के स्टाफ की ओर से एमडी से मिलवाने का लिखित आश्वासन पाने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से हटे।