फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ancient idol of Shanidev made of eight metals stolen from Chandni Chowk temple

Delhi NCR News: चांदनी चौक स्थित मंदिर से शनिदेव की अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
- तीन सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी और मूर्ति खरीदने वाली महिला को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- 38 सौ रुपये में कबाड़ी का काम करने वाली महिला को बेच दिया था मूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कोतवाली थाना पुलिस ने चांदनी चौक स्थित प्राचीन शनि मंदिर से भगवान शनिदेव की अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति और अन्य कीमती सामान चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यमुना बाजार निवासी 45 साल के दिलशाद उर्फ बंटा और माधक पार्क निवासी गीता कुमारी के रूप में हुई है। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई मूर्ति और अन्य संपत्ति बरामद कर ली है। बरामद मूर्ति की कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 12 मई को कटरा लेहसवान, चांदनी चौक स्थित शनि देव मंदिर से मूर्ति चोरी हो गई है। मंदिर के पुजारी मुकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि 12 मई की सुबह जब वह मंदिर आए तो उन्होंने देखा कि भगवान शनि महाराज की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति और अन्य पीतल के सामान चोरी हो चुके हैं। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने तीन सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के जरिए पुलिस ने आरोपी की पहचान दिलशाद उर्फ बंटा के रूप में की। 14 मई को आरोेपी को हनुमान मंदिर के पास यमुना बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि मूर्ति और अन्य सामान को उसने सर्वोदय मोहल्ला बगीची, लाल किला के पास रहने वाली गीता कुमारी को बेच दिया है। पुलिस ने 15 मई को गीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। दिलशाद ने बताया कि दीवार फांद कर वह वारदात को अंजाम देने के लिए मंदिर पहुंचा। वहां से मूर्ति और अन्य सामान चोरी करने के बाद वह उसे गीता कुमारी को 38 सौ रुपये में बेच दिया। उसने बताया कि उस पैसे को उसने नशे पर खर्च कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed