फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anand Vihar-Udhampur special will run in March

अब मार्च में भी दौड़ेगी आनंद विहार-ऊधमपुर स्पेशल

Wed, 02 Mar 2016 08:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 02 Mar 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
Anand Vihar-Udhampur special will run in March

गाजियाबाद-मेरठ से वैष्णो देवी आने-जाने वालों को रेलवे ने राहत दी है। रेलवे ने आनंद विहार-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन को एक महीने के लिए फिर एक्सटेंशन दे दिया है। अब यह स्पेशल ट्रेन 31 मार्च तक दौड़ेगी।

विज्ञापन


इससे पहले जनवरी महीने में भी इस ट्रेन को एक महीने का एक्सटेंशन मिला था। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन को विस्तार मिलने से गाजियाबाद-मेरठ के साथ-साथ नोएडा, साहिबाबाद और दिल्ली के लोगों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


सप्ताह में तीन दिन चलने वाली आनंद विहार-ऊधमपुर स्पेशल का संचालन पहले 29 फरवरी 2016 तक किया था। ट्रेन की सफलता को देखते इसके संचालन को विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब यह 31 मार्च तक कुल 13 ट्रिप लगाएगी। ऐसे में होली की छुट्टियों में वैष्णो देवी जाने वाले लोगों के साथ-साथ दिल्ली से मेरठ, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर आदि शहरों के लिए भी लोगों को एक ट्रेन मिल गई है।


ट्रेन का शेड्यूल
आनंद विहार-ऊधमपुर स्पेशल रात 9 बजे आनंद विहार स्टेशन से रवाना होगी। हर सप्ताह सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलने वाली यह ट्रेन रात 9:35 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचेगी।

इसके अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट और जम्मू होते हुए अगले दिन दोपहर 12:40 बजे ऊधमपुर स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार और रविवार को चलेगी। ऊधमपुर से दोपहर 2:20 बजे चलकर यह ट्रेन अगली सुबह 5:25 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed