फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anaj mandi fire: three accused including factory owner sent in 14 days judicial custody

अनाज मंडी अग्निकांड: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए फैक्टरी मालिक समेत 3 आरोपी

Tue, 24 Dec 2019 01:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
anaj mandi fire: three accused including factory owner sent in 14 days judicial custody
इमारत का मालिक रेहान - फोटो : अमर उजाला

तीस हजारी अदालत ने अनाज मंडी में गत 8 दिसंबर को अग्निकांड की शिकार अवैध फैक्टरी के दोनों मालिकों और मैनेजर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


मुख्य महानगर दंडाधिकरी अरुल वर्मा ने फैक्टरी मालिक रेहान, मैनेजर फुरकान और सह-मालिक मोहम्मद सोहेल को 4 जनवरी, 2020 तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए हिरासत नहीं मांगी। इसलिए इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेटी जांच की रिपोर्ट 15 दिन बाद भी नहीं
अनाज मंडी हादसे के 15 दिन बाद भी दिल्ली सरकार की मजिस्ट्रेटी जांच पूरी नहीं हो सकी है। अभी इसमें दस दिन और लगने का अंदेशा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच का दायरा बहुत बड़ा है। इसलिए इसमें समय लग रहा है। इस महीने के आखिर तक रिपोर्ट मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, अनाज मंडी हादसे के बाद मौका मुआयना करने गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश देते समय इसके लिए हफ्तेभर का समय दिया था। सरकार ने इस दौरान रिपोर्ट तलब कर आगे की कार्रवाई की बात कही है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा बड़ा था। इसमें अलग-अलग एजेंसियों समेत प्रत्यक्षदर्शियों से बात की गई। अभी सबके बयान को पुष्ट किया जा रहा है। 

उम्मीदन दस दिन में रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। सरकार के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सरकार हादसे पर मजिस्ट्रेट से जांच करा रही है। ऐसे में अभी किसी नई जांच कमेटी के गठन का कुछ खास मतलब नहीं बनता। मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर देखा जाएगा कि ऐसी कोई कमेटी बनाने की जरूरत है या नहीं।

किराड़ी अग्निकांड में नौ की मौत

रविवार रात करीब 12 बजे किराड़ी इलाके की एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से छह माह की बच्ची समेत नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच एक ही परिवार के लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed