{"_id":"5ded007c8ebc3e1bf81847c2","slug":"anaj-mandi-fire-political-parties-accused-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी अग्निकांडः कौन है 43 मौतों का जिम्मेदार? एक-दूसरे पर आरोप लगा रही राजनीतिक पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी अग्निकांडः कौन है 43 मौतों का जिम्मेदार? एक-दूसरे पर आरोप लगा रही राजनीतिक पार्टियां
Sun, 08 Dec 2019 07:24 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 08 Dec 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस, आप और भाजपा ने अनाज मंडी अग्निकांड पर शुरू की राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
अनाज मंडी अग्निकांड पर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार और एमसीडी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने इतनी बड़ी तादाद में हुई मौत के बाद भी एक-दूसरे पर आरोप थोपने को शर्मनाक करार दिया है।
विज्ञापन
पार्टी का आरोप है कि आखिरकार किसकी इजाजत पर मौत की फैक्ट्रियां चल रही थीं। यदि सरकार या एमसीडी को हादसे की चिंता होती तो पहले ही ऐसी घटनाएं नहीं होतीं।
विज्ञापन
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा शर्मिष्ठा मुखर्जी ने राजधानी में हुए इस भयंकर हादसे पर दुख जताते हुए इसका दोष दिल्ली सरकार और एमसीडी पर मढ़ दिया है।
मुखर्जी ने कहा कि दोनों को इस घटना के लिए जवाब देना चाहिए। उधर, प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने भी घटना की जिम्मेदारी सरकार और एमसीडी पर थोपते हुए कहा कि मौत के इस मंजर के बाद भी शर्म नहीं है। एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुआवजा देने से घरों के बुझे चिराग वापस नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन