फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An other 5 star hotel in Gurgaon

गुड़गांव में खुलेगा एक और 5 स्टार होटल

Wed, 23 Apr 2014 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 23 Apr 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
An other 5 star hotel in Gurgaon

साइबर सिटी के पांच सितारा होटलों की फेहरिस्त में एक और अंतरराष्ट्रीय नाम जुड़ने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय कार्लसन होटल समूह का पहला होटल पार्क इन बाय रेडिसन गुड़गांव के बिलासपुर में गुरुवार से शुरू हो रहा है। गुड़गांव में यह 16वां पांच सितारा होटल है।

विज्ञापन


दरअसल, एनसीआर में शुमार गुड़गांव में गगनचुंबी इमारतों की फेहरिस्त लंबी है। मेडिकल टूरिज्म, बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग और नामचीन कॉरपोरेट ऑफिस होने की वजह से यहां हाई-प्रोफाइल लोगों का आना जाना लगा रहता है। हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में गुड़गांव के बढ़ते कद को देखकर कार्लसन ग्रुप ने भारत में अपनी शुरुआत गुड़गांव से की है।
विज्ञापन


होटल प्रबंधन का दावा है कि यस आई कैन की विचारधारा को लेकर गुड़गांव में कदम रखा है। यूरोप, अफ्रीका, मध्य एशिया और उत्तरी अमेरिका में पांच सितारा होटलों के बीच अपनी सेवाओं का झंडा गाड़ने के बाद भारत की ओर कदम बढ़ाया है। इससे शहर में पर्यटन का माहौल भी पैदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल प्रवक्ता के मुताबिक, यहां से राष्ट्रीय पक्षी उद्यान सुल्तानपुर 25 किलोमीटर, दमदमा लेक 32 किलोमीटर और शीतला माता मंदिर 30 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं दिल्ली की दूरी भी यहां से कम है। विदेशी पर्यटक और होटल में आने वाले लोग आसानी से साइबेरियन पक्षी समेत अन्य पक्षियों का दीदार कर सकते हैं। दूसरे देशों के इस होटल की तरह यहां सभी सुविधाएं मौजूद हैं।


होटल इंडस्ट्री में आएगा बूम
गुड़गांव में अंतरराष्ट्रीय स्तर के होटल आने से इंडस्ट्री में बूम आने की संभावना है। होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड आने के बाद गुड़गांव का प्रचार विदेशों में भी होगा और जब वहां के लोग सर्च करेंगे तो निश्चित ही अन्य होटलों और हॉस्पिटैलिटी सर्विस के बारे में जानकारी मिलेगी। इससे सेवा में विस्तार होगा। वहीं, अन्य होटलों के बीच प्रतियोगिता का विस्तार होने से सेवा और सुविधा भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed